मिडल इस्ट में Dhurandhar के बैन को लेकर मचा बवाल, IMPPA ने प्रधानमंत्री से मांगी मदद

Summary :

IMPPA Letter to Modi: धुरंधर से IMPPA ने बैन हटाने की करी मांग इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने धुरंधर (Dhurandhar)फिल्म से बैन हटाने को लेकर एक खास कदम उठाया है। दरअसल खबरों के अनुसार, आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर फिल्म को यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में रिलीज करने से रोक दिया गया है। इसी सिलसिले में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से IMPPA ने संपर्क किया है और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है, क्योंकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को कई मध्य…

IMPPA Letter to Modi: धुरंधर से IMPPA ने बैन हटाने की करी मांग इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने धुरंधर (Dhurandhar)फिल्म से बैन हटाने को लेकर एक खास कदम उठाया है। दरअसल खबरों के अनुसार, आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर फिल्म को यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में रिलीज करने से रोक दिया गया है। इसी सिलसिले में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से IMPPA ने संपर्क किया है और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है, क्योंकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को कई मध्य पूर्वी देशों में रिलीज नहीं मिल पाई है।

IMPPA Letter to Modi: अरब देशों में रिलीज होगी फिल्म

IMPPA Letter to Modi
IMPPA Letter to Modi (source: social media)

प्रधानमंत्री को से आग्रह करते हुए अपने आधिकारिक पत्र में, IMPPA ने धुरंधर पर प्रतिबंध को “एकतरफा और अनुचित” बताते हुए कहा कि यह रचनात्मक स्वतंत्रता का दमन है। एसोसिएशन ने इस बात पर भी जोर डाला कि फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में सभी कल्चरल और रिलीजनल आवश्यकताओं पर खरी उतर चुकी थी।

PM Modi on Dhurandhar: IMPPA ने प्रधानमंत्री को लिखा लैटर

PM Modi on Dhurandhar
PM Modi on Dhurandhar (Source: social media)

जारी किए गए पत्र में कहा गया कि, “हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब द्वारा फिल्म ‘धुरंधर’ पर लगाए गए एकतरफा और अनुचित बैन के संबंध में हस्तक्षेप करें। हमारे निर्माता ने यह फिल्म बनाई है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से क्लियर चीट मिलने के बाद ही इसे रिलीज किया गया है। बताए गए देशों द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हमारे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन है, क्योंकि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dhurandhar news: जानें कितना हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar news
Dhurandhar news (Source: social media)

आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल निभाया हैं। फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर ₹1230 करोड़ की कमाई की है, जिससे यह अब तक की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह एकमात्र बॉलीवुड फिल्म भी है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए ₹800 करोड़ रूपये की कमाई की है।

Read Also: Prince Narula Arrested? वायरल वीडियो ने मचाया तूफान, 1 झटके में सामने आई सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।