Vijay Singh Gaur Death: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को लखनऊ के SGPGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। सपा विधायक पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थी। पिछले महीनों से लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। विधायक की मौत की खबर मिलते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव PGI पहुंचे। उन्होंने कहा, “आज विनय जी हमारे बीच नहीं रहें। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा आदिवासियों की सेवा की है। इसलिए जनता ने उन्हें बार-बार मौका दिया।
SP MLA Vijay Singh Gaur PASSES AWAY: कौन थे विजय सिंह?

बता दें कि विजय सिंह सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे थे। मुलायम सरकार में वो प्रदेश मंत्री भी रह चुके थे। विजय सिंह का जन्म 20 अक्टूबर 1955 में कटौली में हुआ था। उनकी कुल संपत्ति लगभग 4.3 करोड़ रुपए है। पत्नी का नाम कृष्णा सिंह हैं। उनके तीन बेटे हैं। उनपर आपराधिक मामले भी दर्ज थे। 1992 में वो छह माह जेल में रहे।
SP MLA Vijay Singh: विजय सिंह का कैसा रहा सियासी सफर?
विजय सिंह 1980 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने और विधानसभा का सफर शुरू किए। 1985 में कांग्रेस और 1989 में वो निर्दलीय चुनाव जीते। 1991 और 1993 में जनता दल से विधायक बने। 1996 और 2002 में सपा के टिकट से चुनाव लड़े और जीते भी। 2003 में मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी बने। 2024 में सपा ने उप चुनाव में फिर से जीत हासिल की।
Akhilesh Yadav ने Vijay Singh Gaur Death पर जताया दुःख
दुद्धी से सपा विधायक श्री विजय सिंह गौड़ जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/uawelUIkTA
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 8, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं संगम कुमार साहू, जो बने Patna High Court के नए चीफ जस्टिस























