The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास ने फिर जीता फैंस का दिल, करोड़ो में कमाएगी फिल्म

Summary :

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ ने रिलीज से पहले ही फैंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली थी, जिसका असर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस फिल्म की तारीफ हो रही है। शुरूआती अनुमानों के अनुसार अगर देखा जाए तो इस फिल्म ने अपने शुरूआती शोज में लगभग 6 करोड़ का कलेक्शन सभी भाषाओं में पहले दिन किया है। Box Office collection Day 1: धुरंधर को गिराकर बनाई अपनी जगह…

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ ने रिलीज से पहले ही फैंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली थी, जिसका असर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस फिल्म की तारीफ हो रही है। शुरूआती अनुमानों के अनुसार अगर देखा जाए तो इस फिल्म ने अपने शुरूआती शोज में लगभग 6 करोड़ का कलेक्शन सभी भाषाओं में पहले दिन किया है।

Box Office collection Day 1: धुरंधर को गिराकर बनाई अपनी जगह

The Raja Saab Box Office Collection Day 1
The Raja Saab Box Office Collection Day 1(SOURCE:SOCIAL MEDIA)

9 जनवरी 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्तों तक शानदार चल रहे प्रदर्शन को अचानक से रोक दिया है। तेलुगु स्टार प्रभास की हालिया रिलीज ‘द राजा साहब’ ने 35 दिनों के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ से नंबर 1 का ताज छीन लिया है। सबसे बेहतरीन बात तो ये है कि इसने पहले ही दिन सुबह 10 बजे से पहले यह मुकाम हासिल किया है।

The Raja Saab Movie Review: हॉरर कॉमेडी फिल्म का जलवा

The Raja Saab Box Office Collection Day 1
The Raja Saab Box Office Collection Day 1(SOURCE:SOCIAL MEDIA)

प्रभास की दो साल बाद आई फिल्म ‘द राजा साहब’ एक हॉरर कॉमेडी है, जो इस जौनर में एक्टर की पहली फिल्म है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज के दिन सुबह 10 बजे तक फिल्म ने 6 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी। यह आंकड़ा ‘धुरंधर’ के गुरुवार के पूरे दिन के कुल कलेक्शन को पार कर गया है। आदित्य धर की फिल्म ने गुरुवार को सिनेमाघरों में अपने 35वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही ये कहना गलत नही होगा कि, जल्द ही ‘द राजा साहब’ बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 फिल्म बन जाएगी।

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: पहले दिन कमा सकती है 60 करोड़

The Raja Saab Box Office Collection Day 1
The Raja Saab Box Office Collection Day 1 (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

‘द राजा साहब’ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ हो चुकी है। कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो, फिल्म के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के पोस्टपोन होने से इस फिल्म को काफी फायदा मिला है, क्योंकि इसकी वजह से तमिलनाडु में इसे 250 ज्यादा स्क्रीन मिल गईं। शुक्रवार को किसी बड़ी तमिल फिल्म की रिलीज़ न होने के कारण, ‘द राजा साहब’ तमिल में अनुमान से अधिक कमाई कर सकती है।

वहीं अगर बात करें ‘जन नायकन’ की तो आखिरकार शुक्रवार सुबह CBFC से इसे सर्टिफिकेट मिल गया है, जिससे इसकी रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज़ की तारीख ऑफिशियल तौर पर नहीं बताई है, लेकिन हो सकता है इसे इसे पोंगल (बुधवार) से पहले रिलीज़ कर दिया जाए और इसके बाद हमे बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साहब’ अपना दबदबा खोती नजर आए सकती है। लेकिन फिलहाल, ये बॉक्स ऑफिस पर नंबर एक फिल्म बनी हुई है।

READ MORE: Actor Yash Net Worth: 7 दमदार खुलासे , कार कलेक्शन, लाइफस्टाइल और फिल्म फीस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।