Bulandshahr Rape News Today: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हैवानों ने सारी हदें पार करके छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसे छत से फेंक दिया गया, जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया क्योंकि उसके परिवार ने दावा किया कि बदमाशों ने उसे छत से फेंकने से पहले उसके साथ बलात्कार किया था।
इस घटना के बाद सिकंदराबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे भी बरामद किए गए है। आरोपियों की पहचान राजू और वीरू के रूप में हुई है। वे सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे, उसी इमारत में जहां पीड़िता का परिवार रहता था।
Bulandshahr Rape News Today

अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग लड़की छत पर खेल रही थी तभी दरिंदो ने हैवानियत की हदें पार कर दी और मासू के साथ बलात्कार किया और उसके बाद छत से फेंक दिया जिससे वह पास के एक भूखंड में गंभीर हालत में मिली। पीड़ित के पिता द्वारा दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए तीन विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस को उनके ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद कांवड़ा में मुठभेड़ हुई और आरोपियों के पैर में गोली मारकर कर घायल कर दिया।
Uttar Pradesh Crime News
बुलंदशहर के एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि जब पुलिस दल ने औद्योगिक क्षेत्र में उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी। उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्तौलें और बड़ी मात्रा में जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद किए।
Bulandshahr Child Rape Murder

6 वर्ष की मासूम पीड़िता को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉ. सिंह ने कहा कि पिता को संदेह है कि दोनों युवकों ने बच्ची को छत से फेंकने से पहले उसके साथ बलात्कार किया। वहीं आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर में संबंधित धाराएं जोड़ने के लिए मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ALSO READ: शरीर पर गहरे घाव, अंडरगारमेंट्स भी गायब, रेप पीड़िता ने किए दिल दहला देने वाले खुलासे


Download Android App
Download iOS App




