हनुमान चालिसा पढ़ रहे लोगों पर मुस्लिमों ने बरसाए पत्थर, कई लोग घायल; बुरहानपुर में तनाव की स्थिति

Summary :

Burhanpur News: एक बार फिर हिंदू त्योहार पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में गणेश विसर्जन करने जा रहे लोगों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे कई भक्त घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। Ganesh Pandal Attack: गणेश विसर्जन के दौरान लोगों पर बरसाए पत्थर बिरोदा गांव में सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चंद्रग्रहण के कारण सोमवार…

Burhanpur News: एक बार फिर हिंदू त्योहार पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में गणेश विसर्जन करने जा रहे लोगों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे कई भक्त घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।

Ganesh Pandal Attack: गणेश विसर्जन के दौरान लोगों पर बरसाए पत्थर

बिरोदा गांव में सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चंद्रग्रहण के कारण सोमवार को एक गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाना था। इस दौरान पंडाल के सामने हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का आयोजन किया गया था। हनुमान चालीसा समाप्त होते ही पथराव हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Burhanpur News
Burhanpur News

Madhya Pradesh News Today: पहले भी हुई है ऐसी घटना

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस लालबाग थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी इसी गांव में ऐसी ही हरकत हुई थी। तब पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

Burhanpur News: गांव में तनाव की स्थिति

बुरहानपुर के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा था। जैसे ही यह समाप्त हुआ, कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा षड़यंत्र तो नहीं।

Burhanpur News
Burhanpur News

ये भी पढ़ें- डूबने वाला है शाहजहां का प्यार! यमुना ने ताजमहल को दिखाया रौद्र रूप, दीवारों तक पहुंचा पानी

Neha Singh