IAEA की चेतावनी, ईरान के बुशहर परमाणु ठिकानें पर हमले के बाद रेडिएशन लीक का खतरा, रूस ने निकाले अपने कर्मचारी

Summary :

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच सैन्य ठिकानें, गैस-तेल की रिफाइनरी, टॉप लीडर अधिकार समेत परमाणु ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ हवाई हमला किया जा रहा है। ईरान के नतांज और बुशहर परमाणु ठिकाने से इजरायल के डिमानो परमाणु ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया गया है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास सैन्य हमलों पर अपनी गहरी चिंता दोहराई है और रेडियोलॉजिकल दुर्घटना की आशंका जताई है। Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert: बुशहर में एक्टिव परमाणु ऊर्जा संयंत्र आईएईए के…

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच सैन्य ठिकानें, गैस-तेल की रिफाइनरी, टॉप लीडर अधिकार समेत परमाणु ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ हवाई हमला किया जा रहा है। ईरान के नतांज और बुशहर परमाणु ठिकाने से इजरायल के डिमानो परमाणु ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया गया है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास सैन्य हमलों पर अपनी गहरी चिंता दोहराई है और रेडियोलॉजिकल दुर्घटना की आशंका जताई है।

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert: बुशहर में एक्टिव परमाणु ऊर्जा संयंत्र

Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert
Bushehr Nuclear Power Plant Radiation Alert (Source: Social Media)

आईएईए के एक बयान के अनुसार, ईरान के बुशहर में एक्टिव परमाणु ऊर्जा संयंत्र है जिसमें भारी मात्रा में परमाणु सामग्री मौजूद है, इसलिए महानिदेशक ग्रॉसी ने चेतावनी दी है कि संयंत्र को नुकसान पहुंचने से ईरान और उसके आसपास के बड़े क्षेत्र में एक गंभीर रेडिएशन की दुर्घटना हो सकती है। महानिदेशक ग्रॉसी ने इस तरह की परमाणु दुर्घटना के जोखिम से बचने के लिए अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। संघर्ष के दौरान परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सात स्तंभों का पालन करने के महत्व पर बल दिया है।

Bushehr Nuclear Plant: रूस ने निकाले अपने कर्मचारी

Bushehr Nuclear Plant
Bushehr Nuclear Plant (Source: Social Media)

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमले के बाद कुवैत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और नागरिकों को खिड़की सील करने और घर में रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं बुशहर में अब रूस भी अपना सामान समेटने में लगा हुआ है और बताया जा रहा है कि रूस की सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम ने बुशहर परमाणु संयत्र से लगभग 163 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

Iran Israel War: हमलों में तेजी

ईरान के रक्षा औद्योगिक अड्डे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में तेजी ला दी गई है। संयुक्त बल ने फ़ार्स प्रांत के शिराज में स्थित 7वें आर्टेश वायु सेना सामरिक हवाई अड्डे पर हमला किया। साथ ही हमदान प्रांत के हमदान शहर में स्थित आईआरजीसी ग्राउंड फोर्सेज अंसार अल हुसैन प्रांतीय इकाई पर हमला किया। आईडीएफ ने पूर्वी अजरबैजान प्रांत के बोनाब के आसपास स्थित आईआरजीसी मुख्यालय पर भी हमला किया। 15 मार्च की सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि बुशहर प्रांत में आईआरजीसी के चौथे सरल्लाह नौसैनिक जिले में ईरानी नौसेना और हवाई बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

ALSO READ: ईरान युद्ध के बीच बदलते समीकरणों के चलते चीन ने बदला अपना रुख

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।