लखीमपुर खीरी से बड़ी घटना सामने आई है जहां चिल्ड्रन’ एस अकैडमी स्कूल में हुए डबल मर्डर से संबंधित एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें खुलेआम विद्यालय स्टाफ और बच्चों के सामने शिक्षिका को खींचते हुए ऊपर ले गया था। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सिर्फ तमाशा ही बना दिखाई दिया। बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या के बाद दहशत फैल गई है।
स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल
एक बार फिर चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल। बताया जा रहा है कि ऊपर ले जाकर काफी देर दोनों में बहस हुई थी और विद्यालय स्टाफ चाहता तो शिक्षिका की जान बच सकती थी। बता दें कि यह सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित चिल्ड्रन’एस एकेडमी स्कूल में वारदात हुई है। जहां युवक ने विद्यालय के अंदर घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी है। शिक्षिका को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को भी मारी गोली।


Download Android App
Download iOS App





