चंडीगढ़ में ‘शराब का लंगर’…. VIP इलाके में सरेआम बंट रही थी ‘वोदका चुस्की’, Video वायरल होने पर मचा हड़कंप

Summary :

Chandigarh Sharab Ka Bhandara: आपने आज तक हलवे, पूड़ी-छोले या ठंडे पानी के कई लंगर देखे और चखे होंगे, लेकिन क्या कभी ‘शराब का लंगर’ सुना है? सुनने में ये थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन देखने में उतना ही हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जहां सेक्टर-9 के एक हाई-प्रोफाइल मार्केट में स्थित ‘लिकर वर्ल्ड’ ठेके के बाहर बर्फ के गोलों को शराब में भिगोकर (चुस्की) बांटा गया। दावा किया जा रहा है कि गर्मी से बेहाल लोगों को फ्री में ‘वोदका और जामुन चुस्की’ बांटी गई। हालांकि, बोतलें बांटे जाने की…

Chandigarh Sharab Ka Bhandara: आपने आज तक हलवे, पूड़ी-छोले या ठंडे पानी के कई लंगर देखे और चखे होंगे, लेकिन क्या कभी ‘शराब का लंगर’ सुना है? सुनने में ये थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन देखने में उतना ही हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जहां सेक्टर-9 के एक हाई-प्रोफाइल मार्केट में स्थित ‘लिकर वर्ल्ड’ ठेके के बाहर बर्फ के गोलों को शराब में भिगोकर (चुस्की) बांटा गया।

दावा किया जा रहा है कि गर्मी से बेहाल लोगों को फ्री में ‘वोदका और जामुन चुस्की’ बांटी गई। हालांकि, बोतलें बांटे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो में ठेके के बाहर लगी शौकीनों की भारी भीड़ नजर आ रही है, जिनके हाथों में बर्फ का गोला है।

Liquor Bhandara in Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस के मुख्यालय के पास शराब का लंगर

चंडीगढ़ की सेक्टर-9 मार्केट अपने हाई प्रोफाइल माहौल के लिए जानी जाती है। लेकिन अब ये शराब के लंगर को लेकर सुर्खियों में आ गई है। यहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस का मुख्यालय है। इस VIP इलाके की सड़कों पर शनिवार को शराब का लंगर लगाया गया। जैसे ही लोगों को ये पता लगा कि वोदका वाली चुस्की फ्री में बांटी जा रही है, तो लोगों की भारी भीड़ लग गई। जब इस शराब के लंगर का वीडियो वायरल हुआ, तो हंगामा शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि ऐसे सार्वजानिक रूप से शराब परोसी गई है, तो इसकी जांच होनी चाहिए।

शराब ठेके के ठेकेदार ने खुद शेयर किया वीडियो

हैरानी वाली बात ये है कि इस गैर-कानूनी हरकत का जश्न मनाया गया। यह वीडियो खुद शराब ठेके के ठेकेदार ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वो इसे शायद मार्केटिंग स्ट्रेटजी’ मान रहा था, लेकिन अब ये उसके लिए मुश्किल खड़ा कर सकती है। वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया, लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो में चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन को टैग करना शुरू कर दिया।

Sector 9 Viral Bhandara: सरेआम उड़ाई नियमों की धज्जियां

इस पूरी घटना को लेकर चंडीगढ़ पुलिस की मुस्तैदी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस जगह वोदका वाले गोले बांटे जा रहे थे, वहां से पुलिस मुख्यालय करीब 300 मीटर की दूरी पर है। सड़क पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है और लोगों की भारी भीड़ जमा है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक न ही लगी। इस घटना ने न सिर्फ नियमों का उल्लंघन किया है, बल्कि खुलेआम कानून को चुनौती भी दी है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।