Chardham Yatra: ग्रीन कार्ड के बिना commercial वाहनों की नो एंट्री: Dehradun RTO

Summary :

Chardham Yatra के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे

चारधाम यात्रा में आने वाले कमर्शियल वाहन चालकों को अब ग्रीन कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इस बार ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और भी सुगम बना दिया है। देहरादून आरटीओ सुनील शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी होगा, चाहे वाहन प्रदेश का हो या दूसरे राज्य का हो। बसों के संचालन के लिए यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने Fit Uttarakhand अभियान को राज्यव्यापी बनाने के निर्देश दिए

उन्होंने आगे बताया कि ग्रीन कार्ड एक फिटनेस सर्टिफिकेट है। बिना फिटनेस के वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा। छोटी गाड़ी 400 और बड़ी गाड़ी की फीस 600 रुपये है। उसकी फिटनेस के बाद उसको ऑनलाइन ही ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माने जाने वाले चारधाम यात्रा का हिंदूओं के दिलों में अन्य हिंदू तीर्थस्थलों की तुलना में एक अलग धार्मिक महत्व है। यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ से मिलकर बनी चार धाम यात्रा अप्रैल/मई के महीने से शुरू होती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया यानि 30 अप्रैल 2025 से होने जा रही है। बद्रीनाथ के कपाट 4 मई और केदारनाथ धाम के द्वार 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.