‘बस्तरवासी नक्सलवाद की छाया से निकल शांति, विकास और प्रगति की राह पर’, जगदलपुर में बोले सीएम विष्णु देव

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर ओलंपिक के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। मा दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बस्तरवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है कि ऐसा विशाल खेल आयोजन अब बस्तर संभाग मुख्यालय की पहचान बन चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष इस ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार खिलाड़ी शामिल हुए थे, जबकि इस वर्ष भागीदारी बढ़कर 3 लाख 91 हजार तक पहुंच गई है।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: बस्तर ओलंपिक- युवाओं के लिए के लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai

उन्होंने आगे कहा कि यह आंकड़ा सिर्फ खेलों की लोकप्रियता को नहीं बताता, बल्कि बस्तर के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और खेल के प्रति अदम्य उत्साह को दर्शाता है। इतनी बड़ी भागीदारी यह भी साबित करती है कि बस्तर का समाज अब पूरी मजबूती से सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है। खेल मैदानों में उमड़ रही भीड़ बताती है कि बस्तर के लोग नक्सलवाद की छाया से बाहर निकलकर शांति, विकास और प्रगति की राह चुनना चाहते हैं। बस्तर बदल रहा है और यह परिवर्तन खेल जैसे आयोजनों के माध्यम से और भी सशक्त रूप में सामने आ रहा है।

Chhattisgarh News: बस्तर ओलंपिक 2025 का आज से होगा भव्य आगाज

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai

बस्तर जिले में गुरुवार को इंदिरा स्टेडियम से बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ होगा। एक ऐसा आयोजन जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन करेंगे, जबकि संभाग के सातों जिलों और विशेष “नुआ बाट” टीम सहित 8 टीमें इतिहास रचने उतरेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में 3500 खिलाड़ी 11 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 276 विजेताओं के अलावा ओवरऑल चौंपियनशिप और प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा। इस उद्धघाटन समारोह में आज देश की ओलंपिक बॉक्सर और ब्रांच मेडल विजेता मेरीकॉम पहुंचेंगी।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शमिल

WhatsApp Image 2025 12 11 at 3.42.12 PM 1

बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने बताया कि, पिछले वर्ष 1.65 लाख पंजीयन थे, जो इस बार दोगुने से भी अधिक बढ़कर 3 लाख 91 हजार पर पहुंच गए हैं। बस्तर की नई खेल चेतना का मजबूत संकेत। कलेक्टर हरीश एस ने कहा कि, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी हॉकी मैदान पर मुकाबले होंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों और आत्मसमर्पित कैडर्स को भी एक विशेष टीम के रूप में शामिल किया गया है, जो इस आयोजन को सामाजिक एकता की नई मिसाल बनाता है। वहीं बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह सम्मलित होंगे। 13 दिसम्बर को समापन होगा। प्रेसवार्ता में ब पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा उपस्थित थे।

रिपोर्ट – आशीष शर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।