चीन विकास मंच 2025: 750 विदेशी प्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

Summary :

चीन विकास मंच में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का उत्साह

चीन विकास मंच 2025 में 750 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे चीन की आर्थिक विकास संभावनाओं पर उनका विश्वास प्रकट हुआ। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने उद्घाटन समारोह में चीन की विकास शक्ति और आर्थिक नीतियों पर जोर दिया, जबकि प्रवक्ता कुओ ने उच्च गुणवत्ता वाले विकास और खुलेपन को बढ़ावा देने का वादा किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने मंगलवार को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन विकास मंच की 2025 वार्षिक बैठक में 750 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रवक्ता के अनुसार, मंच में भाग लेने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियां विभिन्न देशों से आई हैं, जिनमें अधिकतर बहुराष्ट्रीय कंपनियां पहली बार भाग ले रही हैं तथा अधिक उद्योगों को इसमें शामिल किया गया है। इससे जाहिर हुआ है कि विदेशी निवेश वाले उद्यम चीन के प्रति आशावादी बने हुए हैं और उन्होंने चीन की आर्थिक विकास संभावनाओं में “विश्वास मत” डाला है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने Venezuela से तेल खरीदने वाले देशों पर लगाया 25 प्रतिशत का टैरिफ

परिचय के अनुसार, 23 से 24 मार्च तक, चीन विकास मंच का 2025 वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया और सभी पक्षों से चीन की विकास शक्ति, आर्थिक नीति, अंतर्राष्ट्रीय परिवर्तन में वैश्विक विकास, वैश्विक शांति विकास कार्यों की स्थिरता व सुनिश्चितता में चीन का प्रयास आदि पर प्रकाश डाला।

प्रवक्ता कुओ ने कहा कि चीन दृढ़तापूर्वक उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी देशों की कंपनियों का स्वागत किया कि वे अवसरों का लाभ उठाकर चीन में निवेश करेंगी, भविष्य की योजना बनाएंगी, संयुक्त रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास को बढ़ावा देंगी, एकतरफावाद और संरक्षणवाद का संयुक्त रूप से विरोध करेंगी और आपसी लाभ में ज्यादा विकास प्राप्त कर सकेंगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.