अब चीन ने छेड़ी जंग! 9 सैन्य विमान, 6 नेवी जहाज ने पार की सीमा, ताइवान ने लगाया चीन पर घुसपैठ का आरोप

Summary :

China Taiwan Tension: चीन और ताइवन के बीच भी तनाव चरम पर है। चीन ने बॉर्डर के पास अपनी ताकत दिखाने के लिए सैन्य परीक्षण किया है और माना जा रहा है कि ताइवन को घेर लिया है। इसी बीच ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र के आसपास चीनी सैन्य विमानों की 11 उड़ानें, छह नेवी जहाज और एक आधिकारिक जहाज का पता लगाया और बताया कि इन 11 हमलों में से नौ ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश किया। Taiwan Defense Ministry ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने…

China Taiwan Tension: चीन और ताइवन के बीच भी तनाव चरम पर है। चीन ने बॉर्डर के पास अपनी ताकत दिखाने के लिए सैन्य परीक्षण किया है और माना जा रहा है कि ताइवन को घेर लिया है। इसी बीच ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र के आसपास चीनी सैन्य विमानों की 11 उड़ानें, छह नेवी जहाज और एक आधिकारिक जहाज का पता लगाया और बताया कि इन 11 हमलों में से नौ ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश किया।

Taiwan Defense Ministry

China Taiwan Tension
China Taiwan Tension (source: social media)

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास PLA विमानों की 11 उड़ानें, PLAN के 6 जहाज और 1 आधिकारिक जहाज देखे गए। इनमें से 9 उड़ानें मध्य रेखा को पार करके ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गईं। स्थिति पर नजर रखी गई और जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि इससे पहले, ताइवान ने पीएलए के आठ विमानों और सात चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। इनमें से दो ने मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया।

China Taiwan Tension

China Taiwan Tension
China Taiwan Tension (source: social media)

इस बीच, अमेरिका स्थित थिंक टैंक फोकस ताइवान की रिपोर्ट ने माना है कि अगर चीन ताइवान पर जल-आधारित आक्रमण का प्रयास करता है तो उसे 100,000 तक सैन्य हताहतों का सामना करना पड़ सकता है और अंततः उसे पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि चीनी सेना द्वारा जल-थल लैंडिंग के साथ एक पूर्ण पैमाने पर संघर्ष शुरू हो सकता है और ताइवान की सेना के साथ-साथ जापान और गुआम में तैनात अमेरिकी सेना पर भी हमले किए जाएंगे।

ALSO READ: वेनेजुएला के तेल पर अब ट्रंप का राज! अमेरिका को मिलेगा 50 मिलियन बैरल तेल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।