IPL से धक्के मारकर निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान का पाकिस्तान में स्वागत, कौड़ियों में मिलेगी सैलरी

Summary :

Mustafizur Rahman in PSL: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 4 जनवरी को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आधिकारिक तौर पर IPL 2026 से बाहर कर दिया। इस फैसले की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी गई, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। KKR ने उन्हें 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था और वह IPL खेलने वाले बांग्लादेश के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले थे, लेकिन अब न उन्हें लीग में खेलने का मौका मिलेगा और न ही यह भारी-भरकम रकम। Mustafizur Rahman in PSL: पाकिस्तान में हुआ स्वागत…

Mustafizur Rahman in PSL: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 4 जनवरी को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आधिकारिक तौर पर IPL 2026 से बाहर कर दिया। इस फैसले की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी गई, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। KKR ने उन्हें 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था और वह IPL खेलने वाले बांग्लादेश के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले थे, लेकिन अब न उन्हें लीग में खेलने का मौका मिलेगा और न ही यह भारी-भरकम रकम।

Mustafizur Rahman in PSL: पाकिस्तान में हुआ स्वागत

Mustafizur Rahman in PSL
Mustafizur Rahman in PSL

भारत से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का मौका मिलता दिख रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वह PSL 2026 में हिस्सा ले सकते हैं और 6 जनवरी को इस बात के संकेत भी मिल गए थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस टीम से खेलेंगे। माना जा रहा है कि PSL में उन्हें IPL की तुलना में बेहद कम सैलरी मिलेगी और वहां उनकी कमाई करोड़ों के मुकाबले काफी मामूली होगी।

IPL के बाद मिलेगा PSL में मौका

Mustafizur Rahman in PSL
Mustafizur Rahman in PSL

पाकिस्तान सुपर लीग आमतौर पर उन खिलाड़ियों को मौका देता है जिन्हें IPL में जगह नहीं मिल पाती या जो किसी वजह से इस लीग से बाहर हो जाते हैं। ऐसे में मुस्तफिजुर का PSL का रुख करना चौंकाने वाला नहीं है। लेकिन यह जरूर तय है कि IPL में मिलने वाली रकम की तुलना में पाकिस्तान में उनकी सैलरी काफी कम रहने वाली है।

Mustafizur Rahman in PSL
Mustafizur Rahman in PSL

वहीं, BCCI के इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी नाराज नजर आया। बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को भारत न भेजने का संकेत दिया और ICC से मांग की कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं। इसके अलावा बांग्लादेश सरकार के साथ मिलकर देश में IPL के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग पर भी रोक लगा दी गई, जिससे यह मामला सिर्फ एक खिलाड़ी तक सीमित न रहकर दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों पर असर डालता नजर आ रहा है।

Also Read: ICC ने लगायी बांग्लादेश की Class दिया मुंह तोड़ जवाब

Rahul Singh Karki