लखनऊ हादसे पर CM योगी सख्त, चाइनीज मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या

Chinese manjha to ban

Chinese manjha to ban: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हैदरगंज ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे एक युवक की चाइनीज मांझे में फंसकर मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। घटना के बाद से आम जनता में गुस्सा और चिंता का माहौल है।

Chinese kite string death considered murder: सीएम योगी एक्शन मोड में

इस गंभीर घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया है। उन्होंने चाइनीज मांझे को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि अब इससे होने वाली मौतों को महज़ दुर्घटना नहीं माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चाइनीज मांझे से हुई मौत को हत्या की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। उनका कहना है कि इस खतरनाक मांझे की वजह से पहले भी कई जानें जा चुकी हैं।

UP Chinese Manjha News: बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि प्रदेश में चाइनीज मांझे के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। पुलिस प्रमुखों को हर जिले में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं भी यह अवैध रूप से उपलब्ध न हो। साथ ही, आम लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया है।

Chinese Manjha to ban: बाजारखाला हादसे का दर्दनाक सच

गौरतलब है कि बुधवार को लखनऊ के बाजारखाला स्थित हैदरगंज ओवरब्रिज पर दुबग्गा निवासी 34 वर्षीय सैयद शोएब बाइक से जा रहे थे। तभी चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया और नस कटने से उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें  –ऑर्डर देने कब्रिस्तान पहुंचा डिलीवरी एजेंट, ग्राहक बोली ‘क्या भूतों से लगता है डर? हैरान कर देगी यह अजीबो गरीब वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।