इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक यरूशलेम की अल अक्सा मस्जिद में एक बड़ी हिंसा हुई है, दरअसल यहां मुस्लिम उपासकों के साथ इजरायली पुलिस की झड़प हुई है। यह घटना रमजान के पहले दिन ही हुई है। इस घटना की पूरी वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रही है। इससे पहले इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार के दिन प्रतिबंधों में कुछ ढील दी थी उसके बाद भी इजरायली पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को टेप पर पकड़ा जो इस जगह घुसने की कोशिश कर रहे थे। पवित्र स्थान की जो वीडियो वायरल हुई है उसमें साफ साफ दिखाई दे रहा है कि, की कुछ लोग अधिकारीयों को अंदर आता देख मस्जिद के मेन गेट से भाग रहे हैं वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी गेट से आते हुए अपने डंडे को घुमा-घुमा कर लोगों पर बजा रहे हैं।
- यरूशलेम की अल अक्सा मस्जिद में एक बड़ी हिंसा हुई है
- यहां मुस्लिम उपासकों के साथ इजरायली पुलिस की झड़प हुई है
- पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा जो इस जगह घुसने की कोशिश कर रहे थे
अधिकारियों ने दी सफाई
Sadly, predictably, Ramadan has become synonymous with Israeli occupation force violence & brutality towards Palestinians.
On the 1st night, Israeli police assault worshippers near Al Aqsa mosque in occupied East Jerusalem. This is their Ramadan Kareem. pic.twitter.com/WnzYULtd99
— Joseph Willits (@josephwillits) March 10, 2024
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, घटना का वीडियो सामने आने के बाद इज़रायली पुलिस ने इसके बारे में बोलते हुए कहा है कि, यह मस्जिद के केवल एक गेट पर हुई एक अलग घटना थी जिसका वीडियो बनाया गया। अधिकारीयों ने आगे बताया कि, कोई समस्या नहीं हुई है बल्कि बिना किसी परेशानी के हजारों लोगों को मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। इज़राइली समाचार आउटलेट हारेत्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में प्रकाशित किया कि, पुलिस अधिकारियों ने बताया वे क्षेत्र के चारों ओर कड़ी सुरक्षा लागु करेंगे क्योंकि हजारों लोगों के मस्जिद में प्रवेश की उम्मीद है।
क्या बोले इजरायली रक्षा मंत्री?
https://twitter.com/narrative_hole/status/1767255152304550176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1767255152304550176%7Ctwgr%5Ec9fc19de70778246064d1ad81d3a24621b6c1276%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicworld.com%2Fworld-news%2Fwest-asia%2Fisraeli-police-clash-with-palestinian-mob-at-jerusalem-s-al-aqsa-mosque-on-first-day-of-ramadan%2F
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर ने यहूदी राज्य से सख्त उम्र और निवास प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है क्योंकि उन्होंने दावा किया है कि हमास समर्थक हिंसा भड़काने के लिए कार्यक्रम और पवित्र स्थल का उपयोग मंच के रूप में कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, सोमवार को, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बताया कि ”यहूदी राष्ट्र मुस्लिम त्योहार के दौरान खतरों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी, जो कोई भी हमें परखने के बारे में सोचता है, हम उससे कहते हैं, हम तैयार हैं, गलती मत करना।”


Download Android App
Download iOS App


