Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

CM Ashok Gehlot ने दिया बयान, कांग्रेस के खिलाफ नहीं है सत्ता विरोधी लहर

Summary :

राजस्थान के CM Ashok Gehlot ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है,दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है। HIGHLIGHTS POINTS: राजस्थान के CM Ashok Gehlot ने BJP पर किया पलटवार राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है 3 दिसंबर को होंगे राज्यस्थान में चुनाव राज्य में विधानसभा…

CM Ashok Gehlot

राजस्थान के CM Ashok Gehlot ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है,दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • राजस्थान के CM Ashok Gehlot ने BJP पर किया पलटवार
  • राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी
  • राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है

3 दिसंबर को होंगे राज्यस्थान में चुनाव

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। CM Ashok Gehlot ने कहा, जनता जानती है कि हमने अपनी दस गारंटी पूरी कर दी हैं। अगली सात गारंटी के लिए जनता का विश्वास हम पर है, कोई भी राजस्थान में आपको नहीं कहेगा कि सरकार के खिलाफ कोई ‘एंटी इनकंबेंसी’ है। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है। राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां किसी भी तरह की सत्ता विरोधी लहर नहीं है।

गुर्जर समाज को भड़काने का लगाया आरोप

उन्होंने दावा किया, दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है। गहलोत ने कहा, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उसको लेकर लोग उत्साहित हैं जबकि भाजपा के घोषणा पत्र से उनको निराशा है। कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश पायलट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि गुर्जर समाज को भड़काया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner