CM Mohan Yadav का कमल नाथ पर पलटवार, कहा- हमारी सरकार ने किया तेज विकास

Summary :

पहले राज्य की औद्योगिक विकास दर नकारात्मक थी: CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नेता कमल नाथ के समय में राज्य की औद्योगिक विकास दर नकारात्मक थी। हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश को देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक बना दिया है।

मध्य प्रदेश में तेजी से विकास

CM मोहन यादव ने कहा कि उनके समय में औद्योगिक विकास दर नकारात्मक थी। हमारी सरकार की वजह से मध्य प्रदेश सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि पीतमपुर का चयन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान किया गया था। ये कांग्रेस के पाप हैं। कांग्रेस के शासन में इस घटना में 10 लाख लोग मारे गए थे। कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के दौरान पीथमपुर का चयन किया गया था।

24-25 फरवरी को हुआ था GIS

कुछ दिनों पहले ही संपन्न हुए एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कमल नाथ ने कहा कि यह देखना होगा कि इसका कितना क्रियान्वयन होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बड़ी घोषणाओं से रोजगार पैदा नहीं होंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल ने 24-25 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की मेजबानी की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।