मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों और विधायकों के साथ छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘छावा’ देखी और इसकी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणादायक है और देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के मंत्रियों, विधायकों के साथ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा देखी। इस दौरान CM मोहन यादव ने विक्की कौशल की फिल्म छावा की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। छत्रपति संभाजी महाराज ने देश और धर्म के लिए अपना बलिदान दिया। दुनिया उथल-पुथल से गुजर रही है और हमारा देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और दुनिया भर में संस्कृति का परचम लहरा रहा है।
जिव्हा कटी, खून बहाया, धरम का सौदा किया नहीं।
शिवाजी का बेटा था वह, गलत राह पर चला नहीं…माननीय विधानसभा अध्यक्ष सहित कैबिनेट के साथीगण, विधायकगणों के साथ आज ओपन थिएटर में छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘छावा’ देखने का अवसर… pic.twitter.com/SCQR9uiAZH
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 17, 2025
500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ ने 14 फरवरी को रिलीज़ होने के बाद से बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन किया है। छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित लक्ष्मण उटेकर निर्देशित इस फ़िल्म ने सिर्फ़ 23 दिनों में यह एतिहासिक मुकाम हासिल किया, जिससे यह 2025 में ऐसा करने वाली पहली फ़िल्म बन गई।
PM मोदी ने भी की प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान फिल्म की प्रशंसा करते हुए छावा की सफलता को मान्यता दी। पीएम मोदी ने सिनेमा में महाराष्ट्र के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है। उन्होंने संभाजी महाराज की विरासत को सबसे आगे लाने के लिए मराठी लेखक शिवाजी सावंत के उपन्यास छावा को भी श्रेय दिया।


Download Android App
Download iOS App



