MP के CM मोहन यादव का चार दिवसीय जापान दौरा

Summary :

जापान दौरे पर निवेशकों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चार दिवसीय की जापान यात्रा पर है। निवेश के अवसरों की तलाश और 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए CM मोहन यादव जापान पहुंच गए हैं। इस दौरान जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जापान में स्वागत किया। जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले CM मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार औद्योगीकरण के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। सीएम मोहन यादव ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में अब तक आयोजित क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों के माध्यम से राज्य को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और लगभग 3 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

24-25 फरवरी को होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार औद्योगीकरण के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। हमने राज्य में विभिन्न विभागों में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन आयोजित किए हैं, जिसके कारण हमें 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और 3 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) अगले महीने 24-25 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाला है।

निवेशकों से होगी चर्चा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम दुनिया भर से उद्योगपतियों को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में निवेश के लिए बहुत अच्छा माहौल है। इससे पहले मैं जर्मनी और इंग्लैंड गया था, अब मैं चार दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहा हूं। मैं वहां तीन अलग-अलग शहरों में जाऊंगा और निवेशकों से चर्चा करूंगा। हम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जापान को भागीदार बनाएंगे। निवेश के अवसरों की तलाश और 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए चार दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहे हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।