अवैध मदरसों पर CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन, 15 दिनों में 52 मदरसे सील

Summary :

धर्म की आड़ में अवैध मदरसे, CM धामी ने 52 मदरसे किए सील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। 15 दिनों में 52 मदरसे सील किए गए हैं, जिसमें देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में नौ मदरसे शामिल हैं। इससे पहले भी 31 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। राज्य में कानून का राज स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्म के नाम पर अवैध मदरसे चलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि उत्तराखंड में 15 दिनों के भीतर 52 से अधिक अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील कर दिया गया। CM धामी के निर्देश पर देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में नौ अवैध मदरसे सील किए गए। उत्तराखंड CMO ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे पहले कई जिलों में 31 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

अवैध मदरसा

उत्तराखंड के कई इलाकों में अवैध मदरसों का जाल बिछाया जा रहा था। यहां धर्म की आड़ में जनसंख्या असंतुलन पैदा करने की कोशिशें भी सामने आई थीं। लेकिन अब सीएम धामी ने जोर देते हुए कहा कि राज्य के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कानून तोड़ेगा या अवैध गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM Pushkar Singh Dhami ने चार नई हेली सेवाओं का क‍िया शुभारंभ

मदरसों पर कार्रवाई से साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अवैध गतिविधियों को रोकने और उत्तराखंड में कानून का राज स्थापित करने के लिए लगातार कार्रवाई करते रहेंगे। CM धामी ने बताया कि आने वाले वर्षों में हम अवैध मदरसों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखेंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।