मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर कोशिश कर रही है। इस बीच मध्यप्रदेश की सरकार महिला पत्रकारों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आयी है। जी हाँ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार के दिन पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी सुविधाओं की घोषणा की है। साथ ही कई अन्य सौगातें भी लेकर आयी है। जिसमें फेलोशिप और छोटे समाचार पत्रों के लिए उन्होंने विज्ञापन की गारंटी दी है। इतना ही नहीं बल्कि राज्य सरकार ने पत्रकारों के सामने अपने 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेट मीडिया सेंटर की आधारशिला रखने की बात भी कही है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फेलोशिप पर वार्तालाप करते हुए कहा की पांच महिला पत्रकारों हर साल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय तथा अन्य विद्यालयों में अध्ययन करने के लिए चुना जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?
सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में आगे कहा है की हर छोटे अखबारों हर दूसरे महीने में एक सरकारी विज्ञापन मिलेगा ही। पत्रकारों की लायी सौगात में उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले पत्रकारों के लिए कहा की उन्हें पतरककारिता और स्थायी का एक कार्ड मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने वेतन बढ़ौतरी की बात भी कही है। इतना ही नहीं बल्कि पत्रकारिता जगत के दिगज पत्रकारों जैसे पंडित माखनलाल चतुर्वेदी, हरिशंकर परसाई जैसे अन्य लोगों को भी याद किया। उन्होंने कोविड महामारी के पत्रकारों के योगदान को भी याद किया है। उन्होंने कहा की आज के इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के दौर में विश्वसनीयता को संकट के रूप में देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



