उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जारी है। महाकुंभ में आज सुबह हुई भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा कि महाकुंभ-2025, प्रयागराज, प्रिय श्रद्धालुओं, कृपया अपने निकटतम घाट पर पवित्र स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर स्नान हो रहा है, अफवाहों पर ध्यान न दें।
सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से मेरी अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें, प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है… pic.twitter.com/r3qAkveJoz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने की अपील
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने बुधवार को सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे चल रहे महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति के बाद संगम घाट पर डुबकी लगाने पर जोर न दें। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं की केवल संगम घाट पर ही पवित्र डुबकी लगाने पर जोर नहीं देना चाहिए। अभी तक, उन्हें अपने शिविरों को नहीं छोड़ना चाहिए और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
निकटतम घाट पर लगाएं पवित्र डुबकी
विभिन्न अखाड़ों ने भी श्रद्धालुओं से अपने निकटतम घाट पर पवित्र डुबकी लगाने की अपील की है। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से कहीं ज़्यादा है। मैं लोगों से अपील करती हूँ कि पूरा मेला क्षेत्र कुंभ है, इसलिए वे सिर्फ़ त्रिवेणी घाट ही नहीं, बल्कि किसी भी घाट पर स्नान कर सकते हैं। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सभी से अपने नज़दीकी गंगा घाट पर स्नान करने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



