CM Yogi On Nari Shakti Vandan Adhiniyam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, ‘महिला आरक्षण बिल गिरना चीर हरण जैसा है।’ सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं के बीच विपक्ष के नारी विरोधी रवैये को लेकर काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यह गुस्सा कांग्रेस, राजद, टीएमसी, डीएमके, सपा और अन्य पार्टियों के खिलाफ देखा जा रहा है, जो इस पाप के भागीदार हैं।
CM Yogi On Nari Shakti Vandan Adhiniyam: “भरी सभा में द्रौपदी के चीर हरण जैसा दृश्य…”
सीएम योगी ने कहा कि आधी आबादी के मन में विपक्ष के व्यवहार को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा ये गुस्सा इंडिया गठबंधन के उन दलों के खिलाफ है, जो इस पाप में भागीदार थे। उन्होंने बताया कि साल 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ था, लेकिन तब सामाजिक और महिला संगठनों ने मांग कि 29 में लागू हो, तब प्रधानमंत्री ने इसके लिए कदम उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण भारत में हिस्सेदारी कम होने की चिंता पर स्पष्ट किया गया कि 2011 की जनगणना के आधार पर अनुपात तय होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो दृश्य दिखा, वह भरी सभा में द्रौपदी के चीर हरण जैसा था।
सदन के अंदर जो दृश्य ‘इंडी गठबंधन’, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC, DMK का रहा,
वह दृश्य पूरी तरह से भरी सभा में ‘द्रौपदी के चीरहरण’ जैसा था… pic.twitter.com/XYtKSvnNqM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2026
CM Yogi Lucknow Press Conference: आरक्षण और शाहबानो मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

CM योगी ने कहा कि जब भारत का संविधान तैयार किया जा रहा था, तब धर्म के आधार पर आरक्षण देने की मांग उठी थी। उस समय, सभी पक्षों ने इसका विरोध किया था। बाबासाहेब अंबेडकर ने इसको लेकर बहुत तीखी टिप्पणी लिखी थी कि एक बार विभाजन हो गया, भारत दूसरे विभाजन के लिए तैयार नहीं हो सकता। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका विरोध किया था। सभी सदस्यों ने इसका विरोध किया था। आज जब वे मुस्लिम महिलाओं की बात करते हैं, तब वे कहां थे? शाहबानों प्रकरण में कांग्रेस की सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया।
Lucknow News in Hindi: ट्रिपल तलाक का विपक्ष ने किया विरोध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने ट्रिपल तलाक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया, तब ट्रिपल तलाक के खिलाफ बनाए गए कानून का भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधनके अन्य सहयोगियों ने विरोध किया था। कांग्रेस को देश में सबसे अधिक समय तक शासन करने का अवसर मिला, लेकिन गरीब, युवा और किसान के लिए कोई भी अच्छा प्रोग्राम आगे नहीं बढ़ा पाए।
यह भी पढ़ें: इंटरपोल ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी ‘मेजर’ को दुबई में दबोचा, लाया जा रहा धनबाद























