कोहरा बना काल, यमुना एक्सप्रेसवे पर 8 बसें और 3 कारों की टक्कर से लगी भीषण आग, 13 की मौत, 66 घायल

Summary :

Collision Yamuna Expressway: ठंड के समय कोहरा काल बनता जा रहा है जिससे यातायात सेवा धीमी हो गई है साथ ही कई सड़क हादसे भी हो रहे है। इसी बीच आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, सुबह 4 बजे कुहासे के कारण 8 बसें और 3 छोटी कारों की आपस में जोरदार भीड़ंत हो गई, इस भीड़ंत के बाद गाड़ियों में भीषण आग लग गई है और 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। इस भीषण सड़क हादसे और आग लगने के बाद स्थानीय लोग, दमकल और भारी…

Collision Yamuna Expressway: ठंड के समय कोहरा काल बनता जा रहा है जिससे यातायात सेवा धीमी हो गई है साथ ही कई सड़क हादसे भी हो रहे है। इसी बीच आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, सुबह 4 बजे कुहासे के कारण 8 बसें और 3 छोटी कारों की आपस में जोरदार भीड़ंत हो गई, इस भीड़ंत के बाद गाड़ियों में भीषण आग लग गई है और 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। इस भीषण सड़क हादसे और आग लगने के बाद स्थानीय लोग, दमकल और भारी पुलिस बल आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और राहत बचाव कार्य चलाया।

Collision Yamuna Expressway

Collision Yamuna Expressway
Collision Yamuna Expressway (source: social media)

आगरा से नोएडा रूट के पास गांव खड़ेहरा और माइल स्टोन 127 के नजदीक ही यह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल, एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू में पाने का प्रयास किया। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि जोरदार टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई जिससे कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई और 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

Yamuna Expressway Accident

Collision Yamuna Expressway
Collision Yamuna Expressway (source: social media)

चश्मदीदों ने बताया कि आग लगने के बाद कई जोरदार धमाके हुए जिससे आस पास के लोग भी मदद के लिए आगे आए और लगभग 20 एंबुलेंस की मदद से 150 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है और आग लगने की वीडियो से भी भारी जानमाल के नुकसान का अंदेशा लगाया जा सकता है। वहीं एंबुलेंस के कर्मचारी ने भी बताया कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत औऱ घायल हुए है इसकी गिनती नहीं हुई है।

CM Yogi on Yamuna Expressway

सड़क हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सभी एजेंसियों और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह हादसा एक्सप्रेसवे के आगरा-नोएडा लेन पर माइलस्टोन 127 पर हुआ। जहां घने कोहरे के कारण तीन कारों की टक्कर हुई, जिसके बाद सात बसें उनसे टकरा गईं, जिनमें से 1 रोडवेज बस और बाकी छह स्लीपर बसें हैं। सड़क हादसे के बाद 11 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। सभी बसों में आग लग गई थी, जिसे अब काबू में कर लिया गया है। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव कार्य जारी है।

ALSO READ: कोहरे में धड़ाधड़ भिड़ी 20 गाड़ियां, नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 10 से अधिक घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।