कोहरे में धड़ाधड़ भिड़ी 20 गाड़ियां, नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 10 से अधिक घायल

Summary :

Greater Noida Accident: दिल्ली NCR के इलाकों में घना कोहरा जानलेवा बन रहा है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने से सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ रहे हैं। आज सुबह घने कोहरे के कारण ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो स्थानों पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। पहली घटना गलगोटियां यूनिवर्सिटी और दूसरी दादोपुर गांव के पास हुई। गलगोटियां के पास 12 गाड़ियां और दादोपुर गांव के पास 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। Greater Noida Road Accident: आलू से लदे हुए वाहन…

Greater Noida Accident: दिल्ली NCR के इलाकों में घना कोहरा जानलेवा बन रहा है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने से सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ रहे हैं। आज सुबह घने कोहरे के कारण ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो स्थानों पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। पहली घटना गलगोटियां यूनिवर्सिटी और दूसरी दादोपुर गांव के पास हुई। गलगोटियां के पास 12 गाड़ियां और दादोपुर गांव के पास 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Greater Noida Road Accident: आलू से लदे हुए वाहन टकराए

 Greater Noida Accident
Greater Noida Road Accident (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब पलवल से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे वाहन घने कोहरे के कारण एक-दूसरे को देख नहीं पाए। विजिबिलिटी कम होने कारण वहां चालकों ने नियंत्रण खो दिया, जिससे एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। पुलिस के मुताबिक, एक हादसा दादूपुर गांव के पास और दूसरा गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास हुआ। हादसे में कुछ आलू से लदे हुए वाहन थे, जिनके पलटने से आलू सड़क पर बिखर गए। जिससे हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Eastern Peripheral Highway Accident: क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटाए गए

 Greater Noida Accident
Eastern Peripheral Highway Accident (Image- Social Media)

पुलिस ने करीब 10 घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात ये है कि किसी के जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और बिखरे हुए आलुओं को साफ कराया। इसके अब्द यातायात थोड़ी सामान्य हुआ।

पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान ज्यादा सावधानी बरतें। वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इस हादसे ने एक बार फिर घने कोहरे में हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर के जरिए वाहन चालकों को जरूरी सुरक्षा निर्देश दे रहे हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर शर्मसार हुआ बरेली! दहेज के लालची जीजा ने साली के साथ की ऐसी हरकत, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।