सोने चांदी के भाव में आया ऐसा जबरदस्त उछाल, टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें आपके शहर में कितने बदले रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 16 Dec: नए साल आने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना चांदी की कीमतों  में भारी उछाल देखने को मिला है और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जहां चांदी ने 2 लाख का भाव पार कर लिया है वहीं सोने की चमक भी तेज हुई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 15 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखी गई है। वहीं पिछले दो दिनों से सर्राफा बाजार में…

Gold Silver Rate Today 16 Dec: नए साल आने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना चांदी की कीमतों  में भारी उछाल देखने को मिला है और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जहां चांदी ने 2 लाख का भाव पार कर लिया है वहीं सोने की चमक भी तेज हुई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 15 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखी गई है।

वहीं पिछले दो दिनों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव ऑल टाईम हाई पर है। राजधानी दिल्ली में आज 24-कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,35,540 तक पहुंच गई है। वहीं चांदी का भाव ₹2,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जानते है आज का ताजा भाव और कीमत में भारी उछाल का कारण ..

Gold Silver Rate Today 16 Dec: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

Gold Silver Rate Today 16 Dec
Gold Silver Rate Today 16 Dec
धातु / कैरेट कीमत (₹)
24 कैरेट सोना ₹1,35,540
22 कैरेट सोना ₹1,24,260
18 कैरेट सोना ₹1,01,700
चांदी ₹2,03,100

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

24 Carat Gold Rate Today
24 Carat Gold Rate Today (source: social media)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
जयपुर ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,700
दिल्ली ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,700
पटना ₹1,35,540 ₹1,24,160 ₹101,600
मुंबई ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
अहमदाबाद ₹1,35,540 ₹1,24,160 ₹,101,600
पुणे ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
कोलकाता ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
मेरठ ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,700
लुधियाना ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,700
गुवाहाटी ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
जलगांव ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
इंदौर ₹1,35,540 ₹1,24,160 ₹,101,600

Silver Rate Today 16 December: इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव

Silver Rate Today 16 December
Silver Rate Today 16 December (source: social media)
शहर चांदी की कीमत (₹)
लखनऊ ₹2,03,100
जयपुर ₹2,03,100
दिल्ली ₹2,03,100
पटना ₹2,03,100
मुंबई ₹2,03,100
अहमदाबाद ₹2,03,100
पुणे ₹2,03,100
कोलकाता ₹2,03,100
मेरठ ₹2,03,100
लुधियाना ₹2,03,100

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सर्राफा बाजार में सोने  चांदी के भाव ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और चांदी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। बता दें कि इसका मुख्य कारण रुपया का कमजोर होना माना जा रहा है। रुपये लगभग 90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है औऱ भारत सोने का बहुत बड़ा आयातक है। साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर दबाव बनाया है।

Latest Rate Today 16 Dec: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

Gold Silver Rate Today 16 Dec
Gold Silver Rate Today 16 Dec (source: social media)

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।

ALSO READ: सोने चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, आज कितना सस्ता हुआ Gold, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।