Colombia Plane Crash:बुधवार को कोलंबिया में एक छोटा यात्री विमान क्रैश हो गया। विमान में 13 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। जिसमें सांसद डियोजेनेस क्विंटेरो और चुनावी उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो समेत 15 लोगों की मौत हो गई। सटेना फ्लाइट 8895 कुकूटा से ओकाना जा रही थी, लेकिन लैंडिंग से पहले उसका संपर्क टूट गया था।
Plane Missing: 15 लोगों को ले जा रहा कमर्शियल जेट लापता

दरअसल, कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा कमर्शियल जेट लापता हो गया था। कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और राज्य एयरलाइन SATENA के मुताबिक, विमान का आखिरी रडार संपर्क ‘कैटटुम्बो’ क्षेत्र के ऊपर दर्ज किया गया था, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।
Search Operations: लैंडिंग से 11 मिनट पहले टूटा संपर्क
फ्लाइट NSE 8849 ने बुधवार सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी, लेकिन लैंडिंग से 11 मिनट पहले संपर्क टूट गया। विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कैटटुम्बो में मिला। यह एरिया खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए जाना जाता है, जिससे वहां तलाशी अभियान मुश्किल हो गया।
जांच में जुटी एजेंसी

कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब मलबे की जांच कर रहे हैं, ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। हालंकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तकनीकी खराबी या खराब मौसम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है।
Colombia Plane Missing: विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने घटना के बाद जारी बयान में कहा, ‘मौके पर विमान का पता चलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा.’ बयान के अनुसार, एचके4709 पंजीकरण नंबर वाले इस विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर कुकूता हवाई अड्डे से पहाड़ों से घिरे ओकाना शहर के लिए उड़ान भरी थी. आम तौर पर यह उड़ान करीब 40 मिनट की होती है। ‘सटेना’ के बयान के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया।
यह भी पढ़ें: 2025 में चीन की जीडीपी पहली बार 1,400 खरब युआन के पार


Download Android App
Download iOS App




