2025 में चीन की जीडीपी पहली बार 1,400 खरब युआन के पार

Summary :

बीजिंग, 27 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में, प्रेस लैटिना, सिंगापुर की लियान्हे ज़ाओबाओ वेबसाइट और वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित कई विदेशी मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि चीन की जीडीपी 2025 में पहली बार 1,400 खरब युआन से अधिक हो गई। चीनी अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक सकारात्मक रुझान अपरिवर्तित बना हुआ है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार चीन की जीडीपी 2025 में 1,401 खरब 90 अरब युआन तक पहुंचने का अनुमान है, जो स्थिर कीमतों पर साल-दर-साल 5% की बढ़ोतरी दिखाता है। यह उपलब्धि चीन के इस वर्ष के मुख्य आर्थिक और सामाजिक विकास…

बीजिंग, 27 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में, प्रेस लैटिना, सिंगापुर की लियान्हे ज़ाओबाओ वेबसाइट और वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित कई विदेशी मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि चीन की जीडीपी 2025 में पहली बार 1,400 खरब युआन से अधिक हो गई। चीनी अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक सकारात्मक रुझान अपरिवर्तित बना हुआ है।

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार चीन की जीडीपी 2025 में 1,401 खरब 90 अरब युआन तक पहुंचने का अनुमान है, जो स्थिर कीमतों पर साल-दर-साल 5% की बढ़ोतरी दिखाता है। यह उपलब्धि चीन के इस वर्ष के मुख्य आर्थिक और सामाजिक विकास लक्ष्यों की सफल प्राप्ति और 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के सफल समापन का प्रतीक है। जटिल और चुनौतीपूर्ण आंतरिक और बाहरी वातावरण का सामना करने के बावजूद, चीनी अर्थव्यवस्था ने मजबूत लचीलापन प्रदर्शित किया है।

यह उल्लेखनीय है कि 2025 में चीन के निर्यात व्यापार ने मजबूत प्रदर्शन किया, जिसने प्रभावी रूप से आर्थिक विकास को गति दी। चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक और व्यापारिक माहौल और जटिल चीन-अमेरिका व्यापार संबंधों की पृष्ठभूमि में, चीन ने विविध अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करके अमेरिका के साथ व्यापार में हुए बदलावों को प्रभावी ढंग से संतुलित किया है और चीन का विदेशी व्यापार आमतौर पर स्थिर बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई निवेश बैंक मैक्वेरी ग्रुप में ग्रेटर चाइना के मुख्य अर्थशास्त्री हू वेइजुन ने बताया, “जैसा कि पता चला है, व्यापार युद्ध ने वास्तव में चीन को कोई बड़ा झटका नहीं दिया है।”

अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक व्यापार और वित्त क्षेत्रों में कई चुनौतियों के बावजूद, चीन की 5% विकास दर वैश्विक आर्थिक विकास के मुख्य इंजनों में से एक के रूप में इसकी भूमिका को उजागर करती है, और वैश्विक बाजारों और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं 2026 में चीन की आर्थिक विकास दर पर कड़ी नजर रख रही हैं। विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम पूर्वानुमान क्रमशः 4.4% और 4.5% हैं। अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने 4.8% की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.