पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat

Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat: गुरुवार, 29 जनवरी को चंडीगढ़ में फिर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ये धमकी ईमेल के माध्यम से सिविल सचिवालय सेक्टर-1 और मिनी सचिवालय सेक्टर-9 को दी गई है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मॉक ड्रिल है या वास्तविक धमकी। यह घटना बुधवार को शहर के प्रमुख 30 स्कूलों को मिली धमकी भरे ई-मेल के ठीक एक दिन बाद हुई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर थीं।

Chandigarh Bomb Alert: बुधवार को 30 स्कूलों को धमकी मिली

Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat
Chandigarh Bomb Alert (Image- Social Media)

बुधवार को 30 स्कूलों को धमकी मिलने के बाद से अगले दिन गुरुवार को सुबह सिविल सचिवालय और मिनी सचिवालय धमकी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। दोनों सचिवालय के परिसरों को खाली करवा कर तलाशी अभियान चलाया गया।

जांच में जुटी साइबर सेल

Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat
Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat (Image- Social Media)

धमकी भरे ईमेल की साइबर सेल तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सिलसिला किसी मॉक ड्रिल का हिस्सा तो नहीं, या फिर यह किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाया गया डर है।

Bomb threat News: आधिकारिक बयान का इंतजार

Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat
Bomb threat News (Image- Social Media)

फ़िलहाल इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन, पंजाब के सरकारी स्कूलों पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।