Congress Seats in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले 15 सालों से सत्ता में रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस इस बार काफी पिछड़ गई, TMC ने महज 80 सीटें हासिल की। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर ही गढ़ बचने में कामयाब रही। खास बात ये है कि कांग्रेस के जो दो प्रत्याशी जीते हैं, वे दोनों ही मुसलमान हैं।
Motab Sheikh: फरक्का सीट से मोताब शेख
कांग्रेस की बात करें तो उसे इस बार दो सीटों पर जीत मिली है, जबकि पिछले चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुला था। फरक्का सीट से मोताब शेख ने जीत हासिल की है। मोतब ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील चौधरी को 8000 वोटों से हराया है। तीसरे नंबर पर यहां टीएमसी प्रत्याशी अमिरुल इस्लाम रहे। अमिरुल को 47256 वोट मिले। आपको बता दें कि फरक्का विधानसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे, जिसमें से 7 मुसलमान थे। इकलौती बीजेपी ने ही हिंदू प्रत्याशी को टिकट दिया था।
Zulfiqar Ali: रानीनगर विधानसभा से जुल्फीकार अली ने जीत दर्ज की

कांग्रेस ने दूसरी सीट रानीनगर विधानसभा जीती है। यहां से कांग्रेस के जुल्फीकार अली ने जीत दर्ज की और यह मुस्लिम बहुल इलाका है। जुल्फीकार अली को 79,423 वोट मिले, जबकि TMC के सौमिक हुसैन को 76,722 वोट मिले थे। यहां बीजेपी चौथे स्थान पर रही। यहां से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, इनमें से 11 मुसलमान थे।
Congress Seats in Bengal: कांग्रेस ने सबसे ज्यादा मुसलमानों को दिया था टिकट
इस चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया था। यहां सबसे ज्यादा मुसलमानों को टिकट देने वाली पार्टी कांग्रेस थी। कांग्रेस ने 294 सीटों में से 78 पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। लेफ्ट ने 29 मुस्लिम उम्मीदवारों और आईएसएफ ने 24 मुसलमानों को टिकट देकर मैदान में उतारा था।


Download Android App
Download iOS App




