जस्टिन बाल्डोनी के 400 मिलियन डॉलर के दावे को कोर्ट ने किया खारिज

Summary :

बाल्डोनी के मानहानि मामले में लाइवली की जीत

न्यायालय ने जस्टिन बाल्डोनी के 400 मिलियन डॉलर के मानहानि के दावे को खारिज कर दिया, जिससे ब्लेक लाइवली और रयान रेनॉल्ड्स को बड़ी जीत मिली। जज ने बाल्डोनी के कुछ आरोपों को संशोधित करने की अनुमति दी, जबकि लाइवली के वकीलों ने इसे एक दिखावा बताया। मामले की सुनवाई 9 मार्च, 2026 को होगी।

जस्टिन बाल्डोनी को बड़ा झटका देते हुए, न्यायाधीश ने सोमवार को ब्लेक लाइवली और रयान रेनॉल्ड्स के खिलाफ उनके 400 मिलियन अमरीकी डालर के मानहानि के दावे को खारिज कर दिया। बता दें कि न्यायाधीश लुईस जे. लिमन ने बाल्डोनी के पूरे मुकदमे को खारिज कर दिया जिसमें जबरन वसूली और अन्य दावे भी शामिल थे लेकिन उन्हें अनुबंधों में हस्तक्षेप के संबंध में कुछ आरोपों को संशोधित करने और फिर से दायर करने की अनुमति दी। लाइवली के वकीलों ने एक बयान में कहा कि आज की राय ब्लेक लाइवली के लिए एक पूर्ण जीत है, साथ ही उन लोगों के लिए भी जिन्हें जस्टिन बाल्डोनी और वेफरर पार्टियों ने अपने प्रतिशोधी मुकदमे में घसीटा, जिसमें रयान रेनॉल्ड्स, लेस्ली स्लोएन और द न्यूयॉर्क टाइम्स शामिल हैं।

जस्टिन बाल्डोनी

400 मिलियन अमरीकी डॉलर का मुकदमा

लाइवली के वकीलों ने बताया कि जैसा कि हमने पहले दिन से कहा है, यह 400 मिलियन अमरीकी डॉलर का मुकदमा एक दिखावा था और न्यायालय ने इसे सही पाया। हम अगले दौर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसमें बाल्डोनी, सरोविट्ज, नाथन और अन्य वेफरर पार्टियों के खिलाफ वकीलों की फीस, तिगुना हर्जाना और दंडात्मक हर्जाना मांगा जाएगा, जिन्होंने इस अपमानजनक मुकदमे को अंजाम दिया।

बता दें कि लाइवली ने संघीय अदालत में बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न और प्रतिशोध का मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने और इट एंड्स विद अस के निर्माताओं ने फिल्म के सेट पर स्थितियों के बारे में शिकायत करने के बाद उनके खिलाफ बदनामी का अभियान चलाया।

9 मार्च, 2026 को होगी सुनवाई

लाइवली के पति रेनॉल्ड्स पर बाल्डोनी को “यौन शिकारी” कहकर बदनाम करने का आरोप लगाया गया था। वैराइटी के अनुसार, जज ने पाया कि रेनॉल्ड्स घटनाओं के लाइवली के संस्करण पर भरोसा कर रहे थे, जिस पर उन्हें संदेह करने का कोई कारण नहीं था। इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई 9 मार्च, 2026 को होगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।