तकनीकी खराबी या बड़ा हमला? रूस में पहाड़ी से कैसे टकराया An-26 सेना का विमान, 29 लोगों की हुई मौत

Summary :

Crimea Plane An-26 Crash Today: अप्रैल के पहले दिन ही रूस में बड़ा विमान हादसा हो गया। बता दें कि रूस के क्रीमिया में सेना का एक एएन-26 विमान पहाड़ी से टकरा गया जिसमें 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि विमान में सवार कोई भी नहीं बच पाया। बता दें कि An-26 सेना के विमान ने 31 मार्च की शाम 6 बजे कालासागर के ऊपर उड़ान भरी थी लेकिन शाम 6 बजे An-26 सैन्य विमान का रडार से संपर्क टूट गया और पहाड़ी से टकरा गया। इस हादसे…

Crimea Plane An-26 Crash Today: अप्रैल के पहले दिन ही रूस में बड़ा विमान हादसा हो गया। बता दें कि रूस के क्रीमिया में सेना का एक एएन-26 विमान पहाड़ी से टकरा गया जिसमें 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि विमान में सवार कोई भी नहीं बच पाया। बता दें कि An-26 सेना के विमान ने 31 मार्च की शाम 6 बजे कालासागर के ऊपर उड़ान भरी थी लेकिन शाम 6 बजे An-26 सैन्य विमान का रडार से संपर्क टूट गया और पहाड़ी से टकरा गया। इस हादसे के बाद लोकेशन का पता लगाया गया औऱ बचाव अभियान चलाया गया।

Crimea Plane An-26 Crash Today: पहाड़ी से टकरा कर क्रैश हुआ

रूस की सेना का यह विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान पर था, तभी इसका संपर्क टूट गया। बाद में खोज और बचाव दल ने लोकेशन का पता लगा लिया और वहां रिपोर्ट के अनुसार जानकारी साझा की गई कि यह विमान पहाड़ी से टकरा कर क्रैश हो गया जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि एएन-26 एक हल्का सैन्य परिवहन विमान है, जो कई दशकों से इस्तेमाल में है और कम व मध्यम दूरी पर सामान के साथ करीब 40 यात्रियों को ले जा सकता है।

Russian Defense Plane Accident: हादसे की वजह तकनीकी खराबी

Russian Defense Plane Accident
Russian Defense Plane Accident (Source:Social Media)

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच सैन्य विमान के हादसे की खबर ने तनाव बढ़ा दिया है लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तकनीकी खराबी थी और विमान पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ था और जांच के आदेश दे दिए है। इस दौरान अधिकारियों ने कहा है कि जहां विमान क्रैश हुआ है वहां से मिले सबूतों के आधार पर अभी तक हमले के संकेत नहीं मिले है।

An-26 Plane Features: An-26 सैन्य विमान की खासियत

इस विमान को सोवियत संघ में वर्ष 1969 में डिज़ाइन किया गया था और वर्ष 1972 में सेवा में आया था। इस विमान की खासियत की बात करें तो यह दो-इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है और यह 40 लोगों को ले जाने की साथ ही घायल लोगों को आसानी से निकालने के लिए डिजाइन किया गया था। इस विमान में रियर लोडिंग रैंप जोड़ा गया है जिससे यह An-24 का बेहतर संस्करण है।

ALSO READ: रूस में बड़ा विमान हादसा: क्रीमिया में सेना का एएन-26 क्रैश, 29 लोगों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।