Curfew in Nepal: सोशल मीडिया बैन, नेपाल में Gen-Z ने मचाया बवाल, हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे गए

Summary :

Curfew in Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने पर युवाओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। भारी संख्या में युवा संसद में घुस गए है। यह तनाव अब बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और नेपाल की संसद में घुस गए है। बताया जा रहा है कि इन सभी युवाओ ने पहले शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की मांग की थी लेकिन देखते ही देखते यह भीड़ उग्र हो गई। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग और आसूं गैसे गोले दागे जा रहे है। Curfew in Nepal नेपाल…

Curfew in Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने पर युवाओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। भारी संख्या में युवा संसद में घुस गए है। यह तनाव अब बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और नेपाल की संसद में घुस गए है। बताया जा रहा है कि इन सभी युवाओ ने पहले शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की मांग की थी लेकिन देखते ही देखते यह भीड़ उग्र हो गई। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग और आसूं गैसे गोले दागे जा रहे है।

Curfew in Nepal

Curfew in Nepal
Curfew in Nepal

नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने पर हजारों की संख्या में युवा नेपाल की सड़कों पर उतर गए है। हजारों की संख्या में यह भीड़ सोशल मीडिया बैन करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर संसद में घुस गए है। भीड़ को काबू करने के लिए गोली, पानी की बौछार और हवाई फायरिंग की जा रही है। वहीं काठमांडू में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से रात 10 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया है।

Social Media Ban in Nepal

Curfew in Nepal
Curfew in Nepal

नेपाल में ओली सरकार ने गड़बड़ी को रोकने के लिए सोशल मीडिया ऐप्स रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है साथ ही नेपाल में अपना ऑफिस खोलने के लिए कहा गया है। अगर दोनों शर्तों को नहीं माना जाता तो नेपाल में तब तक सोशल मीडिया पर बैन जारी रहेगा। बता दें कि Facebook, Instagram, WhatsApp, YouTube और Snapchat पर बैन लगाया गया है।

ALSO READ: Nepal Curfew Live Update: नेपाल में यु्वाओं का हल्लाबोल, संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी, 26 सोशल मीडिया ऐप पर बैन का विरोध

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।