Chandra Grahan 2025 Video: खत्म हुआ साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, देशभर में दिखा ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा

Summary :

Chandra Grahan 2025 Video: इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) समाप्त हो चुका है। यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में पड़ा। भारतीय समय के अनुसार, यह रात 9:58 बजे शुरू हुआ और 1:26 बजे तक चला। खास बात यह रही कि 122 वर्षों बाद यह ग्रहण पितृपक्ष के साथ पड़ा, जिससे एक दुर्लभ संयोग बना। इस अवधि में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई थी। ग्रहण के दौरान देश के कई क्षेत्रों में ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। जब चंद्रमा ग्रहण के…

Chandra Grahan 2025 Video: इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) समाप्त हो चुका है। यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में पड़ा। भारतीय समय के अनुसार, यह रात 9:58 बजे शुरू हुआ और 1:26 बजे तक चला। खास बात यह रही कि 122 वर्षों बाद यह ग्रहण पितृपक्ष के साथ पड़ा, जिससे एक दुर्लभ संयोग बना। इस अवधि में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई थी।

ग्रहण के दौरान देश के कई क्षेत्रों में ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। जब चंद्रमा ग्रहण के समय लाल रंग में दिखाई देता है, तो इस खगोलीय दृश्य को ‘ब्लड मून‘ कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है, तब वातावरण में मौजूद धूल और गैस जैसे कण केवल लाल प्रकाश को ही चंद्रमा तक पहुंचने देते हैं, जिससे वह लाल दिखाई देता है।

चंद्र ग्रहण 2025 वीडियो (Chandra Grahan 2025 Video)

Chandra Grahan 2025 Video
Chandra Grahan 2025

राजधानी दिल्ली में चंद्र ग्रहण 2025

रांची, झारखंड में चंद्र ग्रहण 2025

तिरुवनंतपुरम, केरल में चंद्र ग्रहण 2025

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में चंद्र ग्रहण 2025

जयपुर, राजस्थान में चंद्र ग्रहण 2025

गुवाहाटी, असम में चंद्र ग्रहण 2025

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में जरूर करें इन नियमों का पालन, जानें इस दौरान किन चीजों का करें सेवन

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।