‘भगवान पत्नी से पीछा छुड़वा दो…’, पति ने मांगी मन्नत, पूरी होने पर 9KM दंडवत यात्रा कर पंहुचा मंदिर; गाजे-बाजे के साथ मनाया जश्न

Summary :

Dandvat Yatra For Divorce: पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कहा जाता है कि जोड़ी स्वर्ग में बनती है और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ निभाने की कसम खाते हैं। लेकिन बस्ती जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने वैवाहिक सुख की परिभाषा ही बदल दी। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर, उससे छुटकारा पाने के लिए देवी मां से मन्नत मांगी थी। वहीं, अब उसकी मन्नत पूरी होने के बाद, उसने जो किया। उसकी पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, यह मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां…

Dandvat Yatra For Divorce: पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कहा जाता है कि जोड़ी स्वर्ग में बनती है और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ निभाने की कसम खाते हैं। लेकिन बस्ती जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने वैवाहिक सुख की परिभाषा ही बदल दी। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर, उससे छुटकारा पाने के लिए देवी मां से मन्नत मांगी थी। वहीं, अब उसकी मन्नत पूरी होने के बाद, उसने जो किया। उसकी पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

दरअसल, यह मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक जोगेश नाम का युवक अपनी पत्नी से बहुत परेशान हो गया था। वह शादी के मात्र 2 साल के अंदर ही कलह की भेंट चढ़ गया। आपसी विवाद और मानसिक तनाव से तंग आकर पति ने पौराणिक मंदिर मां बैड़वा समय माता के दरबार में अरजी लगाई। युवक ने मन्नत मांगी थी कि अगर उसे पत्नी से छुटकारा मिल गया तो वह घर से मंदिर तक 12 घंटे में दंडवत 9 किलो मीटर यात्रा करेगा।

Dandvat Yatra For Divorce: मन्नत पूरी होने पर 9KM दंडवत यात्रा की

Dandvat Yatra For Divorce
Dandvat Yatra For Divorce (Source: Social Media)

आपको बता दें कि उनकी शादी 2022 में हुई थी और 2026 में उस का तलाक हो गया है। पत्नी से जब कानूनी या सामाजिक रूप से पीछा छूट गया, तो युवक ने अपनी मन्नत पूरी करने का फैसला किया। उसने सुबह बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपने गांव से भानपुर स्थित माता के मंदिर तक 9 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा की। युवक दंडवत होकर मंदिर की चौखट तक पहुंचा।

हैरानी वाली बात यह है कि इस यात्रा में युवक अकेला नहीं था। उसके माता-पिता और गांव के दर्जनों लोग गाजे-बाजे और माता के जयकारों के साथ उसके पीछे चल रहे थे। समाज में जहां अक्सर टूटे रिश्तों पर मातम मनाया जाता है, यहां एक रिश्ता टूटने की खुशी में भक्ति का सैलाब उमड़ा था।

Uttar Pradesh Divorce News: ‘पत्नी से छुटकारा पाने के बाद मिला मानसिक सुकून’

शाम को करीब 6 बजे जब वह लहूलुहान घुटनों और थकान से चूर शरीर के साथ मंदिर पहुंचा, तो उसने माता के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर आभार व्यक्त किया। युवक के चेहरे पर शारीरिक थकान से ज्यादा मानसिक सुकून दिख रहा था। उसने मीडिया और स्थानीय लोगों से बातचीत में कहा कि वह अपने वैवाहिक जीवन के नरक से निकलकर अब शांति महसूस कर रहा है। पत्नी से पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी से प्रताड़ित था, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने कोर्ट में अपील की थी और दो साल केस चलने के बाद आखिरकार आज उसे तलाक मिल गया है। इस फैसले से वो और उसका पूरा परिवार बहुत खुश है।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।