Death in Afghanistan: अफगान और पाक के बीच भीषण जंग, 12 अफगानियों की मौत, 100 घायल, कई पाकिस्तानी सैनिक हुए ढेर

Summary :

Death in Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब यह झड़प हिंसक होती जा रही है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। तालिबान ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में आज पाकिस्तानी सेना के हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह-सुबह हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सीमावर्ती जिले पर हमला किया। Death in Afghanistan: कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए!…

Death in Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब यह झड़प हिंसक होती जा रही है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। तालिबान ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में आज पाकिस्तानी सेना के हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह-सुबह हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सीमावर्ती जिले पर हमला किया।

Death in Afghanistan: कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए!

Death in Afghanistan
Death in Afghanistan (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफ़ग़ानिस्तान पर हल्के और भारी हथियारों से हमले शुरू कर दिए, इस गोलीबारी में 12 से ज़्यादा लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हो गए। इसके बाद अफ़ग़ान सेना को जवाबी कार्रवाई करते हुए दावा किया कि कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, चौकियों और केंद्रों पर कब्ज़ा कर लिया गया। साथ ही हथियार और टैंकों पर भी अफ़ग़ान बलों ने कब्जा कर लिया है।

Afghanistan And Pak News: दोनों पक्षों को नुकसान

तालिबान अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच झड़पें सुबह करीब 4 बजे शुरू हुईं और सुबह 8 बजे तक जारी रहीं। बताया जा रहा है कि झड़पों में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ और आस-पास के नागरिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा है। कंधार में चिकित्सा कर्मचारियों ने बताया कि हमले के बाद कम से कम 25 शवों और 80 से अधिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में सीमा के पास के रिहायशी इलाकों की कई महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं।

Pakistan-Afghanistan Border clashes: बढ़ता सीमा तनाव

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

 

यह घटना हाल के दिनों में हुई कई झड़पों और हवाई हमलों के बाद अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव के बीच हुई है। इससे पहले रविवार को जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि डूरंड रेखा के पास अफगान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए।

ALSO READ: PAK Afghan Clashes: बॉर्डर पर दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी, सैन्य चौकियां, टैंक तबाह, जंग में बदलेगी यह झड़प!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।