दिवाली से पहले अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 400000 रुपये से अधिक का बारूद जब्त

Summary :

Greater Noida Illegal Firecrackers: दिवाली से पहले यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री पर सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रमोद कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे और एक कार बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी सर्विस रोड पर की गई। Greater Noida News Today: कैसे हुआ भंडाफोड़? बता दें कि थाना कासना के प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि…

Greater Noida Illegal Firecrackers: दिवाली से पहले यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री पर सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रमोद कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे और एक कार बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी सर्विस रोड पर की गई।

Greater Noida News Today: कैसे हुआ भंडाफोड़?

Greater Noida Illegal Firecrackers
Greater Noida Illegal Firecrackers (credit-sm)

बता दें कि थाना कासना के प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। आरोपी प्रमोद कुमार, ग्राम डाढा का निवासी है और वह इन पटाखों को दिवाली पर बेचने के उद्देश्य से ला रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

Greater Noida Illegal Firecrackers, Illegal Firecrackers Noida: पुलिस को क्या-क्या हाथ लगी?

Greater Noida Illegal Firecrackers (credit-sm)
Greater Noida Illegal Firecrackers (credit-sm)

बरामद किए गए पटाखों में केजीएफ 30 शॉट्स, मल्टी कलर शॉट्स, मैजेस्टिक किंग (240 शॉट्स), साउंड रॉकेट, पॉप-पॉप, 15 स्टार, फ्लावर पॉट्स, फुलझड़ी, ग्राउंड चक्कर, अनार, हंटर 5K, फौजी ग्रीन बम, बुलेट बम, बिजली क्रैकर्स, डिजिटल बम और लेपर्ड किंग जैसे कई खतरनाक पटाखे शामिल हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दिवाली के मौके पर अवैध पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Greater Noida Illegal Firecrackers (credit-sm)
Greater Noida Illegal Firecrackers (credit-sm)

ALSO READ:धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी को भी लगे पंख; खरीदने से पहले देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।