304 दिन के बाद भी नहीं सुधरे Prithvi Shaw, वापसी के साथ ही 0 पर हुए ढेर

Summary :

Prithvi Shaw Duck: महाराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। केरल के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने 1.1 ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी और सिद्धेश वीर सभी शून्य पर आउट हो गए। खास बात यह रही कि यह मैच पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के लिए पहला आधिकारिक मैच था, लेकिन उनकी शुरुआत उम्मीदों के उलट रही। Prithvi Shaw Duck: सस्ते में ढेर हुए पृथ्वी शॉ गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार 15 दिसंबर 2024 को मुंबई के लिए अपना आधिकारिक कॉम्पटेटिव मैच खेला था। इसके बाद…

Prithvi Shaw Duck: महाराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। केरल के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने 1.1 ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी और सिद्धेश वीर सभी शून्य पर आउट हो गए। खास बात यह रही कि यह मैच पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के लिए पहला आधिकारिक मैच था, लेकिन उनकी शुरुआत उम्मीदों के उलट रही।

Prithvi Shaw Duck: सस्ते में ढेर हुए पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw Duck
Prithvi Shaw Duck

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार 15 दिसंबर 2024 को मुंबई के लिए अपना आधिकारिक कॉम्पटेटिव मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने 304 दिन के बाद रणजी ट्रॉफी में मुकाबला खेला और यहाँ वे बिना खाता खोले 0 के स्कोर पर आउट हो गए।

पृथ्वी की पारी का अंत मैच के पहली ही ओवर में हो गया, जब केरल के गेंदबाज निधीश एमडी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर की ओर आई और सीधे शॉ के पैड से टकराई, जिस पर अंपायर ने बिना किसी देर के उन्हें आउट करार दिया।

अच्छे हैं ओवरऑल आंकड़ें

Prithvi Shaw Duck
Prithvi Shaw Duck

पृथ्वी शॉ का ओवर ऑल फर्स्ट-क्लास करियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 46.02 की औसत से 4556 रन बनाए हैं। लेकिन मैदान के बाहर के विवाद और फिटनेस को लेकर सवालों के चलते उन्हें मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया था। पिछले सीजन में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने मुंबई के लिए आखिरी मैच खेला था। अब देखना होगा कि क्या महाराष्ट्र के लिए यह नई शुरुआत उनके करियर को नई दिशा दे पाती है या नहीं।

Also Read: Australia के लिए रवाना हुई Team India,7 महीनों बाद साथ दिखे Rohit-Virat, Shubman Gill की कप्तानी में बड़ा इम्तिहान

Rahul Singh Karki