तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, राघोपुर सीट से देंगे इन्हें टक्कर

Tejashwi Yadav Nomination

Tejashwi Yadav Nomination: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। यह राघोपुर से उनका तीसरा नामांकन है, जहां वे पहले 2015 और 2020 में जीत हासिल कर चुके हैं। राघोपुर को राजद का परंपरागत गढ़ और लालू प्रसाद यादव के परिवार की विरासत मानी जाती है। नामांकन के दौरान तेजस्वी यादव के साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी मौजूद थीं। पटना स्थित उनके आवास से लेकर हाजीपुर कलेक्ट्रेट तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मीसा भारती ने तेजस्वी को शुभकामनाएं दीं और उनकी जीत का विश्वास जताया।

Bihar Assembly Election 2025: क्या है इस सीट का चुनावी इतिहास

Tejashwi Yadav Nomination
Tejashwi Yadav Nomination (CREDIT-SM)

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव पहले ही 2015 और 2020 में जीत हासिल कर चुके हैं। बुधवार को नामांकन के दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पार्टी नेताओं के मुताबिक, तेजस्वी यादव प्रतिदिन करीब 15 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे राजद ही नहीं, बल्कि पूरे महागठबंधन में सबसे लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं।

Tejashwi Yadav Nomination: राजद की रणनीति क्या है?

महागठबंधन के सभी उम्मीदवार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव उनके विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करें। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनकी प्रचार रणनीति इस तरह तैयार की जा रही है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रों में जाकर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग सकें।

Tejashwi Yadav Raghopur Seat: अब तक तय नहीं हुआ सीट बंटवारा

Tejashwi Yadav Raghopur Seat
Tejashwi Yadav Raghopur Seat (CREDIT-SM)

फिलहाल महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस 60 से अधिक सीटों की मांग कर रही है, जबकि राजद 55 सीटें देने के पक्ष में है। इस बीच, कुछ घटक दल अपने संभावित उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिन्ह भी जारी कर रहे हैं।

Bihar Chunav 2025: कब है बिहार में चुनाव?

Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025 (CREDIT-SM)

बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में, नवंबर में होने हैं। चुनाव दो चरणों में होंगे: पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। चुनाव परिणाम 14 नवंबर, 2025 को घोषित किए जाएँगे। इसलिए, राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी है।

ये भी पढ़ें: JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 नामों पर जताया भरोसा, जानें किसे और कहां से मिली टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।