Australia के लिए रवाना हुई Team India,7 महीनों बाद साथ दिखे Rohit-Virat, Shubman Gill की कप्तानी में बड़ा इम्तिहान

Summary :

Team India are off to australia: लगभग सात महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया के साथ नज़र आए हैं। दोनों दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। टीम इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जहां खिलाड़ियों का जोश और फैंस का उत्साह देखने लायक था। इस बार दौरे की खास बात ये रही कि टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल भी रोहित और विराट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। पहले खबरें थीं कि गिल गौतम गंभीर के साथ शाम की फ्लाइट से जाएंगे,…

Team India are off to australia

Team India are off to australia: लगभग सात महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया के साथ नज़र आए हैं। दोनों दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। टीम इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जहां खिलाड़ियों का जोश और फैंस का उत्साह देखने लायक था। इस बार दौरे की खास बात ये रही कि टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल भी रोहित और विराट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए।

पहले खबरें थीं कि गिल गौतम गंभीर के साथ शाम की फ्लाइट से जाएंगे, लेकिन जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से टीम की तस्वीरें सामने आईं, सारे कयास खत्म हो गए। रोहित-विराट और शुभमन गिल के अलावा भारतीय दल में श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं।

रोहित-विराट की वापसी और नई शुरुआत

Rohit Sharma, Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में दिखे थे, जहां भारत ने रोहित की कप्तानी में खिताब जीता था। उस जीत के बाद दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर खुद को वनडे स्पेशलिस्ट बना लिया। अब जबकि वनडे की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है, यह दौरा उनके लिए एक बड़ा लीडरशिप टेस्ट साबित होने वाला है। 24 वर्षीय गिल भारतीय वनडे इतिहास के 28वें कप्तान हैं, और ऑस्ट्रेलिया में उनका यह पहला बड़ा असाइनमेंट होगा।

Team India are off to australia: दौरे का पूरा शेड्यूल

Rohit-Virat

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से 8 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरे में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले 3 वनडे, फिर 5 टी20 मैच। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा। वही दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा और तीसरा मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

Rohit-Virat
Rohit-Virat

टी20 सीरीज

पहला टी20: 29 अक्टूबर – कैनबरा

दूसरा टी20: 31 अक्टूबर – मेलबर्न

तीसरा टी20: 2 नवंबर – होबार्ट

चौथा टी20: 6 नवंबर – गोल्ड कोस्ट

पाँचवां टी20: 8 नवंबर – ब्रिसबेन
(टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होंगे)

Also Read: Rajiv Shukla ने Rohit- Virat की Retirement Rumors पर तोड़ी चुप्पी

Juhi Singh