Dehradun: 14 साल की बच्ची को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Dehradun Gangrape Case: देहरादून के पटेल नगर इलाके से नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य किशोरों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गैंगरेप की इस घटना ने सभी को सन्न करके रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, आजाद कॉलोनी निवासी महिला…

Dehradun Gangrape Case: देहरादून के पटेल नगर इलाके से नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य किशोरों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गैंगरेप की इस घटना ने सभी को सन्न करके रख दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आजाद कॉलोनी निवासी महिला ने 13 मार्च को कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी थी। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि रैफी उर्फ सोनू और उसके दो साथियों ने उसकी नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से बहला-फुसलाकर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ पिलाया। यह घटना 12 मार्च की शाम की बताई जा रही है।

Dehradun Gangrape Case: तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Dehradun Gangrape Case
Dehradun Gangrape Case (Source: Social Media)

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर से करीब 7 बजे अपने मोहल्ले में धुलाई के कपड़े देने निकली थी। इसी दौरान उसके जान-पहचान के एक लड़के ने उसको फ़ोन किया और हरिद्वार बाईपास के पास एक स्कूल के नजदीक बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे पास के जंगल की ओर ले जाया गया।

Dehradun Rape News: पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार

शिकायत में कहा गया है कि वहां पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जब वह बेहोश हो गई, तब इन तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। परिजनों के मुताबिक, अगले दिन सुबह बच्ची को बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा से घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। होश आने पर बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Dehradun Crime News: तीनों आरोपी नाबालिग

Dehradun Crime News
Dehradun Crime News (Source: Social Media)

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 183/2026 दर्ज किया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धाराओं 137(2), 70(2) और 123 के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की धारा 5(छ) और 6 के तहत दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी रैफी उर्फ सोनू को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल दो अन्य किशोरों को पुलिस संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। चूंकि तीनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा और संभावना है कि उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाए।

यह भी पढ़ें: ओडिशा के अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।