केदारनाथ धाम पहुंची दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, परिवार संग की पूजा-अर्चना

Summary :

हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद केदारनाथ धाम पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड का दौरा किया। उन्होंने हरिद्वार में गंगा स्नान किया और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना को साफ करने का संकल्प लिया और दिल्ली के विकास को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।

दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और यमुना को साफ करने का संकल्प लिया साथ ही हरिद्वार के हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचीं और पूजा-अर्चना की और कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि बाबा के चरणों में मत्था टेका पूजा अर्चना की सकी। बाबा केदारनाथ की कृपा हुई। मैं अपने परिवार समेत यहां बाबा के दर्शन करने आई हूं।

हर की पौड़ी पर पवित्र डुबकी

केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी घाट का दौरा किया और गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। हर की पौड़ी पर गंगा में पवित्र स्नान करने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मां गंगा से आशीर्वाद लेकर हम मां यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए काम करेंगे। हम दिल्ली के विकास को गति देने के लिए काम करेंगे।

हरिद्वार पहुंची CM रेखा गुप्ता, परिवार संग हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया

लोगों की आकांक्षाएं होगी पूरी

CM रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। यमुना नदी में आरती की और गंगा में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली में विकास की तेज गति के लिए प्रार्थना की। आज गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के बाद मैं खुद को और भी ताकतवर महसूस कर रही हूं। मुझे जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है। दिल्ली जो कई सालों से परेशान है, अब जो सरकार आई है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली आगे बढ़े। मैं लोगों से शक्ति मांगती हूं कि जो भी लोगों की आकांक्षाएं हैं, मैं उन्हें पूरा कर सकूं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।