दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मारा। श्री केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के पक्ष में खुले वाहन पर सवार होकर रोड शो कर रहे थे।

इसी दौरान एक युवक अचानक भीड़ में से आया और वाहन पर चढ़कर अभद, भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

Desk Team