भारतीय मसालें जैसे अदरक, हल्दी, धनिया, दालचीनी और मेथी शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं। सुबह गुनगुने पानी में अदरक और रात में गर्म दूध के साथ हल्दी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इन मसालों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो न केवल पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं, बल्कि हृदय रोगों से भी बचाते हैं।
भारतीय खान-पान दुनिया भर में अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं। यह खाना लोगों को कई सारे ऑप्शन प्रदान करता है। इसमें ऐसे पर्दार्थ मौजूद होते है, जो ना केवल खाने में अच्छे होतें है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी अद्भुत होतें हैं। इनमे शामिल होतें हैं मसालें जो ना केवल खाने को अच्छे बनाते है बल्कि सेहत के लिए अच्छे होते हैं। सुबह-सुबह गुनगुने पानी में अदरक और रात में गर्म दूध के साथ हल्दी दोनों ही भारत के घरों में आम है, इसके साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी अच्छा हैं।
ऐसे ही कई मसालें हमारी घरों की किचन में मौजूद हैं, जोकि हमारे शुगर लेवल को कंट्रोल में करने में मदद करते हैं। तो चलिए, अब जानते ही उन मसालों के बारे में और साथ ही साथ यह भी कि कैसे उपयोग किया जा सकता है उन्हें शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए।
Health- गर्मियों में शरीर को ठंडक देगा गोंद कतीरा, जानें सेवन के फायदे
धनिया
यह हमारे क्लोरोस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है। धनिया एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। खोज में यह पाया गया है कि धनिये का बीज एक ऐसे एंजाइम से बनता है जो हमारे ब्लड से शुगर निकालने में मदद करता है।
दालचीनी
हमारे ब्लड में ग्लूकोस की मात्रा को सही करने में दालचीनी बहुत मदद करती है, यह हमारे बॉडी वेट को नियंत्रित करने में बहुत मदद करती है। दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होतें है, जो हमारे शरीर को हृदय रोगों से बचता है।
मेथी
मेथी के दानों में फाइबर होता है, जो हमारे पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस करवाती है, जिससे हम कम खाते हैं और हमारा बॉडी वेट नियंत्रित होता है। रात को थोड़े से पानी में भिगोए हुए मेथी के दानों को सुबह खाने से बॉडी का शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मुजूद होतें है, जो शरीर को संक्रमित होने और काफी सारी बीमारियों से बचतें है। हल्दी हमारे पाचन शक्ति को मजबूत बनाती है। यह पेट दर्द, कब्ज़ और अन्य पाचन से सम्बंधित बीमारियों से रहत दिलाती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने के मदद करता है।


Download Android App
Download iOS App





