महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने की यूपी पुलिस की सराहना

Summary :

महाकुंभ में यूपी पुलिस का बेजोड़ समर्पण: DGP प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में अभूतपूर्व भीड़ को प्रबंधित करने में राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह  एक “बेजोड़ समर्पण” और “कठिन कार्य” है। इन चुनौतियों के बावजूद, यूपी पुलिस के जवान कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक अथक परिश्रम कर रहे हैं, सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित कर रहे हैं, तीर्थयात्रियों की सहायता कर रहे हैं, और असाधारण धैर्य और कौशल के साथ कानून व्यवस्था बनाए रख रहे हैं।

पुलिस का बेजोड़ समर्पण

 मानवता के इस महासागर का प्रबंधन करना एक कठिन कार्य है, और ड्यूटी पर मौजूद हर पुलिस अधिकारी महाकुंभ 2025 को सभी के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध अनुभव बनाने के लिए बेजोड़ समर्पण दिखा रहा है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ इतिहास में मानवता का सबसे बड़ा समागम देख रहा है, जिसमें 40 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री पहले ही संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, और हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं।

विभिन्न बलों के सुरक्षाकर्मियों तैनात
महाकुंभ में लाखों भक्तों की वजह से यातायात की आवाजाही में देरी हुई लेकिन यह कुप्रबंधन के कारण नहीं, बल्कि भक्तों की विशाल संख्या के कारण हुई है। महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर हुई दुखद भगदड़ के बाद यह व्यापक व्यवस्था की गई है। विभिन्न बलों के सुरक्षाकर्मियों जिनमें सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस, दमकल, पीएसी, एसटीएफ, एटीएस, एनएसजी कमांडो, अर्धसैनिक बल और बम निरोधक दस्ते शामिल है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।