Diwali sale: Flipkart Big Diwali sale शुरू होने वाली है। यह सेल 21 अक्टूबर से सभी के लिए शुरू होगी, हालांकि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानी 20 अक्टूबर से ही एक्सेस कर सकेंगे। देखें डील्स
21 अक्टूबर से शुरू होगी सेल
फेस्टिव सीजन को खास बनाने के लिए फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए एक बार फिर से सेल शुरू होने वाली है। Flipkart Big Diwali 2024 Sale तारीखों का ऐलान हो चुका है, सेल के दौरान आप लोगों को नए फोन, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, स्मार्ट कैमरा, स्मार्टवॉच, गेमिंग कंसोल, चार्जर, कैबल, वॉशिंग मशीन, एसी और फ्रिज बहुत ही कम दाम में मिलेंगे।
Flipkart Big Diwali Sale Date
ग्राहकों के लिए 21 अक्टूबर से सेल शुरू होने वाली है, लेकिन अगर आप लोगों के पास फ्लिपकार्ट की प्लस मेंबरशिप है तो आप लोगों के लिए 20 अक्टूबर से सेल का आगाज़ होगा। 11 दिनों तक सेल लाइव रहेगी यानी 31 अक्टूबर तक आप अपने फेवरेट प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद पाएंगे।
Flipkart Offers
सेल में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो नए स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज खरीदने पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा सेल में स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, गेमिंग कंसोल, स्मार्टवॉच, चार्जर और कैबल पर भी 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
ब्रैंड के प्रोडक्ट्स पर 80% छूट
इसके अलावा फ्लिपकार्ट ब्रैंड के प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक सस्ते में बेचे जाएंगे। डिस्काउंट के बाद वॉशिंग मशीन 6 हजार 290 रुपये, एसी 19 हजार 999 रुपये और फ्रिज 8 हजार 490 रुपये की शुरुआती कीमत में आप लोगों को मिल जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App







