Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Diwali के दिन Metro की टाइमिंग पर DMRC ने दिया बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल

Summary :

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर मेट्रो का शेड्यूल अलग रहेगा। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए एक अपडेट भी जारी किया है। 12 नवंबर को आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की बजाय रात 10 बजे स्टेशनों से रवाना होगी। यह नियम एयरपोर्ट लाइन पर भी लागू होगा। DMRC ने बताया मेट्रो का समय On account of the Diwali festival, the last Metro train service on 12th November 2023 (Sunday) will start at 10:00 PM from terminal stations of all Lines including Airport Express Line. — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 8, 2023 Courtesy : ये पोस्ट…

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर मेट्रो का शेड्यूल अलग रहेगा। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए एक अपडेट भी जारी किया है। 12 नवंबर को आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की बजाय रात 10 बजे स्टेशनों से रवाना होगी। यह नियम एयरपोर्ट लाइन पर भी लागू होगा।

DMRC ने बताया मेट्रो का समय

Courtesy : ये पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर @OfficialDMRC अकाउंट ने शेयर किया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि 12 नवंबर को, जो कि दिवाली का त्योहार है, आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे स्टेशनों से रवाना होगी। उस दिन सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से (Delhi Metro First Train Time) और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 5.45 बजे से मेट्रो ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।

पिंक लाइन में हुई थी तकनीकी समस्या

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर एक ट्रेन में दिक्कत आ गई। इससे ट्रेन परिचालन में करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई। पिंक लाइन मुकुंदपुर डिपो से शिव विहार तक जाती है। मामला बुधवार सुबह 8:25 से 10:09 बजे के बीच हुआ। दुर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन जाने वाली ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण देरी हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner