1 साल में चीन तुम्हें खा जाएगा..अमेरिका की वजह से कनाडा का वजूद, इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर भड़के ट्रंप

Summary :

Donald Trump Warning To Canada: अमेरिका और ग्रीनलैंड को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल है। इसी बीच कनाडा ने ट्रंप के ड्रीम और सबसे अहम प्रोजेक्ट गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा परियोजना को अस्वीकार कर दिया है। इसी बात पर ट्रंप ने कनाडा को चीन का डर दिखाते हुए कहा कि बीजिंग एक साल के अंदर कनाडा को निगल सकता है क्योंकि उत्तरी पड़ोसी अमेरिका समर्थित सुरक्षा के बजाय चीन के साथ घनिष्ठ संबंध चुन रहा है। ट्रंप ने कहा कि कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम के निर्माण के खिलाफ है, जबकि गोल्डन डोम कनाडा की रक्षा करेगा।…

Donald Trump Warning To Canada: अमेरिका और ग्रीनलैंड को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल है। इसी बीच कनाडा ने ट्रंप के ड्रीम और सबसे अहम प्रोजेक्ट गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा परियोजना को अस्वीकार कर दिया है। इसी बात पर ट्रंप ने कनाडा को चीन का डर दिखाते हुए कहा कि बीजिंग एक साल के अंदर कनाडा को निगल सकता है क्योंकि उत्तरी पड़ोसी अमेरिका समर्थित सुरक्षा के बजाय चीन के साथ घनिष्ठ संबंध चुन रहा है।

ट्रंप ने कहा कि कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम के निर्माण के खिलाफ है, जबकि गोल्डन डोम कनाडा की रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने के पक्ष में फैसला किया है जो पहले ही साल में उन्हें खा जाएगा लेगा।

Donald Trump Warning To Canada

Donald Trump Warning To Canada
Donald Trump Warning To Canada

ट्रम्प का यह आक्रोश अमेरिका और उसके उत्तरी पड़ोसी देश के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जो कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में हाल ही में की गई टिप्पणियों के बाद उत्पन्न हुआ है। डब्ल्यूईएफ के 56वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान, ट्रम्प ने कार्नी की आलोचना करते हुए कहा कि कनाडा को सुरक्षा सहित प्राप्त होने वाली मुफ्त सुविधाओं के लिए अमेरिका के प्रति अधिक आभारी होना चाहिए। कनाडा को अमेरिका से बहुत सी मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली बनाने की उनकी योजना कनाडा को भी सुरक्षा प्रदान करेगी।

Trump Canada Dispute

कनाडा पर तीखा हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा का अस्तित्व संयुक्त राज्य अमेरिका की वजह से है। साथ ही अपने उत्तरी पड़ोसी की रक्षा में अमेरिका की रणनीतिक और सुरक्षा भूमिका पर जोर दिया। वहीं 17 जनवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन के साथ एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की थी। इस दौरान PM कानीं ने कहा कि इस समझौते से कनाडाई व्यवसायों और श्रमिकों के लिए बाजार खुलेंगे और 7 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात बाजारों के अवसर भी खुल गए है।

China-Canada Trade Deal

China-Canada Trade Deal
China-Canada Trade Deal

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अधिक विभाजित और अनिश्चित विश्व में, कनाडा एक मजबूत, अधिक स्वतंत्र और अधिक लचीली अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहा है। इस दिशा में, कनाडा की नई सरकार व्यापार साझेदारी में विविधता लाने और निवेश के नए स्तरों को गति देने के लिए तत्परता और दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, चीन इस मिशन में कनाडा के लिए अपार अवसर प्रस्तुत करता है।

ALSO READ: अमेरिका-कनाडा रिश्तों में कड़वाहट, ट्रंप ने वापस लिया ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।