Ratha Saptami 2026 Date: सनातन धर्म में सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य और जीवन का मुख्य आधार माना गया है। सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। रथ सप्तमी सूर्य देव की पूजा का एक बहुत ही खास पर्व है, जो हर साल माघ महीने में आता है। इस दिन को अचला सप्तमी, सूर्य जयंती और माघी सप्तमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन सूर्य देव अपने दिव्य रथ पर सवार होकर पहली बार पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य की पहली किरणें धरती पर पड़ी थीं।
इसलिए रथ सप्तमी को सूर्य उपासना का बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, धन और समाज में मान-सम्मान मिलता है। आइए जानते हैं, Ratha Saptami 2026 Date क्या है।
Ratha Saptami 2026 Date: रथ सप्तमी 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 24 जनवरी 2026, शनिवार की रात 12 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और 25 जनवरी 2026, रविवार की रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार, रथ सप्तमी का पर्व 25 जनवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा।
Ratha Saptami 2026 Puja Time: रथ सप्तमी का महत्व

रथ सप्तमी को सूर्य देव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं। स्नान, दान और पूजा करने से पुराने रोग दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
Ratha Saptami 2026 Shubh Muharat: रथ सप्तमी मुहूर्त

रथ सप्तमी के दिन सूर्योदय 07:13 ए एम पर होगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:26 ए एम से 06:19 ए एम तक है। रथ सप्तमी पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:12 पी एम से 12:55 पी एम तक है। सुबह 08:33 ए एम से लेकर 12:34 पी एम तक का समय अच्छा है। इसमें आप रथ सप्तमी का पूजा, दान आदि कर सकते हैं।
Also Read: Republic Day 2026: आजादी और संविधान की शान, पढ़ें Vande Matram Lyrics in Hindi


Download Android App
Download iOS App




