Delhi Government Focus On Big Projects: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज, चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अब सिर्फ योजनाएं बनाने की नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारकर ठोस परिणाम दिखाने की है।
Chief Minister Rekha Gupta: सीएम-प्रगति पोर्टल पर अपडेट अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं का विवरण एक सप्ताह के भीतर ‘सीएम-प्रगति’ पोर्टल पर अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल समयबद्ध समीक्षा, पारदर्शिता और उच्च स्तर पर निगरानी के लिए बनाया गया है। बड़े प्रोजेक्ट्स में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को तय समय-सीमा में कार्य पूरा करना होगा। साथ ही, विभागों को अपने सार्वजनिक पोर्टल पर भी विकास कार्यों की प्रगति नियमित रूप से साझा करने के निर्देश दिए गए।
Delhi News: ‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल जल्द होगा लॉन्च
बैठक में ‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए एक सशक्त डिजिटल मंच बनेगा। अधिकारियों को तकनीकी तैयारी, स्टाफ ट्रेनिंग, ट्रायल रन और विभागीय एकीकरण का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि पोर्टल को जल्द जनता के लिए लॉन्च किया जा सके।
Delhi Government Focus On Big Projects: गर्मी की तैयारियों पर विशेष जोर
आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अभी से तैयार रहने को कहा। उन्होंने पानी और बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं पर समय रहते काम शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार ‘परिणाम आधारित प्रशासन’ की नीति पर काम कर रही है और गर्मियों में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:किराड़ी में नहीं होगा जलभराव, दिल्ली सरकार का दावा; एक साल में मिलेगा स्थायी समाधान


Download Android App
Download iOS App







